एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाशिम बाबा को हथियार सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार 22 अप्रैल को हेड कांस्टेबल पवन कुमार को सूचना मिली थी कि जाफराबाद का रहने वाला मोहम्मद रिहान अवैध हथियारों की डिलीवरी देने के लिए रोहिणी आने वाला है.

Delhi crime News: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी की सड़कों पर खौफ फैलाने वाले हाशिम बाबा गैंग को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, नॉर्थ रेंज वन क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त ऑपरेशन के दौरान दो कुख्यात हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. हथियार सप्लायर्स की पहचान मोहम्मद रिहान और सलमान अहमद के रूप में हुई है. 

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हथियार सप्लायर्स के पास से तीन सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसे अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा था.

गुप्ता सूचना पर पुलिस ने रिहान को दबोचा 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 22 अप्रैल को एचसी पवन कुमार को पुख्ता जानकारी मिली कि जाफराबाद का रहने वाला मोहम्मद रिहान अवैध हथियारों की डिलीवरी देने रोहिणी सेक्टर-24 में प्रेमाधार आयुर्वेदिक अस्पताल के पास आने वाला है. इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में रिहान को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया. वहां पहुंचते ही पुलिस ने रिहान को रंगे हाथों दबोच लिया. 

पुलिस को उसके पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले. पूछताछ में रिहान ने बताया कि वह हथियारों की सप्लाई जाफराबाद निवासी सलमान अहमद से कराता था.

सलमान अहमद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिहान की निशानदेही पर अपराध शाखा ने सलमान अहमद को भी धर दबोचा. उसके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. दोनों सप्लायर हाशिम बाबा गैंग समेत दिल्ली-एनसीआर के कई अपराधी गिरोहों को हथियार बेचते थे.

आरोपियों का बैकग्राउंड खौफनाक 

मोहम्मद रिहान यूपी के संभल का रहने वाला है. उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है. 12वीं तक पढ़ाई के बाद उसने कुछ समय तक निजी अस्पताल में नौकरी करता था. सलमान के संपर्क में आकर वह अपराध के दलदल में उतर गया. सलमान अहमद दिल्ली के जाफराबाद का रहने वाला है. वह 8वीं पास है. सलमान पहले हस्तशिल्प का काम करता था, लेकिन कारोबार में भारी नुकसान के बाद अवैध हथियारों की दुनिया में उतर आया. उसके चचेरे भाई नदीम ने उसे इस धंधे में उतारा था. 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी दिल्ली में अवैध हथियारों के सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है. हाशिम बाबा गैंग की गतिविधियों पर भी सीधा असर पड़ेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Mexico Currency: भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
Oman Vs Indian Rupee: ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 

वीडियोज

Crime News: यमुनानगर में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी बिलाल गिरफ्तार | Haryana
दिलजले आशिक की खौफनाक दस्तक
'नबीन' अध्यक्ष.. बंगाल है लक्ष्य? | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Janhit With Chitra
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
क्या Delhi छोड़कर ही सांसें सुरक्षित हैं? Pollution से परेशान राजधानी | Bharat Ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India vs Mexico Currency: भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
भारत पर जिसने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, उस मेक्सिको की करेंसी कितनी मजबूत, हैरान कर देगा आंकड़ा
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
दिल्ली के जाफराबाद में देर रात 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, बुआ के बेटों पर मर्डर का शक
Oman Vs Indian Rupee: ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
ओमान जाएंगे पीएम मोदी, वहां के 500 भारत में बना देंगे लखपति, करेंसी की वैल्यू उड़ा देगी होश
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
1996 विश्व कप विजेता कप्तान को जेल में बंद करेगा भारत का ये पड़ोसी देश, 23.5 करोड़ रुपये के तेल घोटाले का आरोप 
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
विक्की कौशल ने आलिया भट्ट को दिखाई बेटे की तस्वीर? एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
दिल की सेहत के लिए रामबाण इलाज, रोज पिएं ये 6 ड्रिंक्स जिससे कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
दिल की सेहत के लिए रामबाण इलाज, रोज पिएं ये 6 ड्रिंक्स जिससे कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
20 लाख दहेज और ब्रीजा कार न मिली तो जयमाला से पहले वापस कर दी बारात, रथ पर बैठे दूल्हे का वीडियो वायरल
20 लाख दहेज और ब्रीजा कार न मिली तो जयमाला से पहले वापस कर दी बारात, रथ पर बैठे दूल्हे का वीडियो वायरल
Bull and Bear Stock Terms: शेयर मार्केट में बुल एंड बियर का क्या होता है मतलब, जानें कहां से आए ये नाम?
शेयर मार्केट में बुल एंड बियर का क्या होता है मतलब, जानें कहां से आए ये नाम?
Embed widget