एक्सप्लोरर

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तस्करी की कोशिश नाकाम, दुबई से आए यात्री के बैग से 2 करोड़ का गोल्ड बरामद  

Gold Smuggling News: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से बरामद 2 किलो गोल्ड को कस्टम के अफसरों ने अपने कब्जे में लेने के बाद सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं.

Gold Smuggling Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सोने की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दुबई से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री के बैग से 24 कैरेट शुद्धता वाला 2 किलोग्राम सोना बरामद किया. सोने की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.91 करोड़ है.

दरअसल, 25 अप्रैल को दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या SG-6 से उतरे एक यात्री को अफसरों ने एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल के निकास द्वार पर संदेह के आधार पर रोका. सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री के हाव-भाव और गतिविधियों को संदिग्ध पाते हुए उसे जांच के लिए रोकने का फैसला लिया. जब यात्री को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजराया गया, तो कोई धातु डिटेक्शन का सिग्नल नहीं आया. 

इसके बावजूद उसके सामान को एक्स-रे मशीन से गुजारा गया जहां अधिकारियों को कुछ असामान्य छवियां दिखाई दीं. शक गहराने पर उसके बैग की गहन तलाशी ली गई, जिसके दौरान सोने की दो ईंटें बरामद हुईं.

जयपुर का रहने वाला है आरोपी

अफसरों द्वारा पकड़े गए यात्री की उम्र 40 वर्ष है. वह राजस्थान के जयपुर का निवासी है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दुबई से सोना भारत में अवैध रूप से लाने का प्रयास कर रहा था. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यात्री इस कार्य में किसी गिरोह के इशारे पर काम कर सकता है. हालांकि इस संबंध में अभी जांच जारी है.

गोल्ड तस्करी के पीछे कोई बड़ा रैकेट तो नहीं? 

सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने को सुरक्षित रखा है और यात्री के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी से पूछताछ जारी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट तो नहीं है.

सोने की तस्करी में बढ़ोतरी 

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि हाल के महीनों में दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों से भारत में सोने की तस्करी के मामलों में वृद्धि देखी गई है. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और अवैध गतिविधियों से दूर रहें. अन्यथा, सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के परदादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget