एक्सप्लोरर

'5000 दो, केस से नाम हटा दूंगा', मजदूर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के ASI के खिलाफ ऐसे बिछाया गया जाल

Delhi News: दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुशील शर्मा को रंगे होथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. एएसआई सुशील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Delhi Police ASI Arrested: दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने गोविंदपुरी थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को आपराधिक मामले से एक परिवार का नाम हटाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बुधवार (11 जून ) को यह जानकारी दी. सतर्कता इकाई ने एक बयान में कहा कि एएसआई सुशील शर्मा को एक चाय विक्रेता के साथ गिरफ्तार किया गया, जो रिश्वत लेने में उसका सहयोगी था.

दिहाड़ी मजदूर ने ASI को 5,000 रुपये का किया भुगतान

गोविंदपुरी क्षेत्र में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर शिकायतकर्ता ने पहले एएसआई को 5,000 रुपये का भुगतान किया था. एएसआई शिकायतकर्ता के परिवार से जुड़े झगड़े और हमले के एक मामले की जांच कर रहा था. बयान में कहा गया है, ‘‘जब शर्मा ने जांच से उनके नाम हटाने के लिए कथित तौर पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की, तो उस व्यक्ति ने सतर्कता इकाई से संपर्क किया.’’

ASI को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

इसके बाद जाल बिछाया गया और शिकायतकर्ता ने शर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस थाने के पास एक चाय विक्रेता को रिश्वत की रकम सौंप दी. बदले में विक्रेता ने पुलिस थाने के अंदर शर्मा को यह नकली नोट सौंप दिया. लेन-देन पर नजर रख रही टीम ने एएसआई और चाय विक्रेता दोनों को पकड़ लिया. सतर्कता इकाई ने बताया कि रिश्वत की रकम शर्मा की जेब से बरामद की गई. 

ASI और वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ऐसा ही एक और रिश्वत का मामला राजस्थान से भी सामने आया है, जहां पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को फलोदी में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक सहायक (ASI) और वकील को 25 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस मामले में फलोदी में एएसआई राधाकिशन और बिचौलिए का काम कर रहे वकील भैराराम को गिरफ्तार किया गया है.

मेहरड़ा ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी थी कि आरोपी एएसआई राधाकिशन भेराराम के माध्यम से उसके विरूद्ध फलोदी थाने में दर्ज मुकदमे में मदद करने और धारा हटाने के एवज में 25 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है. ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करके बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी हुई जानलेवा! महसूस हुआ 52 डिग्री वाला तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget