एक्सप्लोरर

Kartavya Path पर आइसक्रीम की 90 और पानी की 30 वेंडिंग मशीनों को मिलेगी परमिशन, NDMC ने दिया ये आदेश

Kartavya Path: आदेश का कड़ाई से पालन हो इसके लिए एनडीएमसी ने जिलाधिकारियों को पथ पर स्वयंसेवकों की तैनाती करने को कहा है. साथ ही कहा कि केवल लाइसेंस धारकों को ही पथ पर ठेली लगाने की अनुमति दी जाए.

Delhi News: एनडीएमसी (NDMC) ने नवनिर्मित कर्तव्य पथ (Kartavya Path) आइस्क्रीम और पानी बेचने वालों को अपनी ट्रॉलियां लगाने की अनुमति दे दी है. हालांकि एनडीएमसी ने इनकी अधिकतम संख्या भी तय की है. बुधवार को एनडीएमसी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर अधिकतम 120 आइसक्रीम व पानी बेचने वाली ट्रॉलियां गाड़ियां ही अपना सामान बेच सकती है.  यही नहीं ट्रॉलियों को खड़ा करने के लिए पथ पर 6 स्थान भी सुनिश्चित किए गए हैं. इन स्थानों के अलावा इन ट्रॉलियों को और कहीं नहीं खड़ा किया जा सकता है.

कर्तव्य पथ पर बनाए गए 6 वेंडिंग जोन

नई दिल्ली नगर परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि सेंट्रल विस्टा लॉन और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर 6 वेंडिंग जोन बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हर वेंडिंग जोन में  अधिकतम 15 आइसक्रीम ट्रॉलियां और पांच पानी के  कियोस्क लगाए जा सकते हैं. यानी कुल मिलाकर  120 ट्रॉलियां ही कर्तव्य पथ पर लगाई जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला कियोस्क और ट्रॉलियों के बेहतर प्रबंधन के लिहाज से लिया गया है.

Delhi News: ई-व्हीकल मालिकों के लिए गुड न्यूज! इस पोर्टल पर मिलेगा सभी चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की पूरी जानकारी, देखें यहां

इन 6 वेंडिंग जोन में ही खड़ी कर सकेंगे ठेली

उपाध्याय ने कहा कि इस संबंध में एक आदेश भी जारी कर दिया गया है. एनडीएमसी के आदेश में कहा गया है कि  आइसक्रीम ट्रॉली व्यापार लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं.  जिन 6 स्थानों पर ये ट्रॉलियां लगाई जा सकेंगी वे हैं...सी-हेक्सागोन के दक्षिण में, सी-हेक्सागोन रोड के उत्तर में,  मान सिंह रोड के दोनों तरफ, रफी अहमद रोड के दक्षिण में और रफी अहमद रोड के उत्तर में. 

केवल लाइसेंस धारक वेंडरों को ही अनुमति
इस आदेश का कड़ाई से पालन हो इसके लिए एनडीएमसी ने जिलाधियाकिरयों को पथ की कड़ाई से निगरानी करने के लिए सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती करने को कहा है. एनडीएमसी ने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कि वेंडिंग जोन में केवल लाइसेंस धारक विक्रेता की ट्रॉलियां ही खड़ी हों.

उपाध्याय ने आगे कहा कि हम लोगों को कर्तव्य पथ पर बने जलाशयों में न कूदने को लेकर शिक्षित करेंगे और वहां प्रभावी पार्किंग प्रबंधन भी सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि हम यह भी देखेंगे कि कर्तव्य पथ पर किसी प्रकार की गंदगी न हो. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक बने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था.

यह भी पढ़ें:

Delhi: कार की पिछली सीट पर बेल्ट न लगाने वाले सावधान, दिल्ली में इतने लोगों का कटा चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget