एक्सप्लोरर

Delhi News: नोएडा-दिल्ली वालों के लिए सिग्नल फ्री होगा ये रास्ता, 30 सितंबर के बाद ट्रैफिक से मिल सकती है निजात

Delhi: दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले एमपी-1 मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है एवं मार्ग पर सभी चौराहों और तिराहों को बंद कर यू-टर्न दिया जा रहा है. 30 सितंबर तक इस रूट को सिग्नल फ्री करने की योजना है.

Delhi News: दिल्ली, नोएडा में लोगों को अक्सर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है. खासतौर से अगर दिल्ली (Delhi) से नोएडा (Noida) को जोड़ने वाली सड़क की बात करें तो वहां ट्रैफिक कि समस्या ज्यादा बनी रहती है. इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले एमपी-1 मार्ग (MP-1 Route) को जाम मुक्त करने कि दिशा में बड़ी पहल की है.  3.5 किमी लंबी इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, सड़क पर पड़ने वाले  सभी चौराहों और तिराहों को बंद किया जा रहा है. नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) का दावा है कि 30 सितंबर तक इस रूट को सिग्नल फ्री कर दिया जाएगा जिससे लोगों को ट्रैफिक कि समस्या का सामना न करना पड़े. प्राधिकरण ने टी-सीरीज चौराहे और सेक्टर-20 के बिजलीघर के तिराहे को बंद करके वहां से डाइवर्जन भी लागू कर दिया है.

सिग्नल फ्री होगा एमपी-1 मार्ग
एमपी-1 मार्ग के जरिए नोएडा सेक्टर 12 22 और 56  तिराहा जुड़ा हुआ है, इस मार्ग के दोनों ही तरफ घनी आबादी है. बता दें दिल्ली-नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले लोग इस रूट का इस्तेमाल करते हैं, यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है, जिसकी वजह से इस रूट पर वाहनों की स्पीड भी कम रहती है. नोएडा प्राधिकरण ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी के तहत सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सुझाव पर इस मार्ग को सिग्नल फ्री करने की योजना बनाई.

30 सितंबर के बाद लोगों को मिलेगी जाम से निजात
एमपी-1 मार्ग को सिग्नल फ्री करने के काम को लेकर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि ये मार्ग नोएडा का सबसे पुराना और बिजी रहने वाला मार्ग है, जिसे सिग्नल फ्री बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा.

मार्ग पर बंद होंगे सभी चौराहे और तिराहे
प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मार्ग पर चौराहों और तिराहों को बंद करने का प्लान है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है यानी इस मार्ग पर 5 यू टर्न बनाए जाएंगे, जिसमें से फिलहाल एक जगह यू-टर्न बनकर तैयार हो गया है और तीन जगह पर काम जारी है. जहां भी चौराहे और तिराहे बंद होंगे वहां यू टर्न कि व्यवस्था दी जाएगी ऐसा होने से मार्गों पर वाहनों का मूवमेंट जारी रहेगा और ट्राफिक लगने की समस्या खत्म हो सकेगी.

कहां बनाए गए डबल यू-टर्न
फिलहाल एमपी-1 मार्ग पर टी सीरीज चौराहे और सेक्टर 20 के टेलिफोन एक्सचेंज के बीच यूटर्न बनाया गया है, इसके अलावा सेक्टर 10/ 21 चौराहा और टेलिफोन एक्सचेंज के बीच यानी सेक्टर 20 थाने के सामने यू टर्न बनाया गया है. चौड़ा मोड़ चौराहे पर काफी ट्रैफिक रहता है उसको देखते हुए चौड़ा मोड़ चौराहे और जलवायु विहार चौराहे के बीच नोएडा स्टेडियम के सामने यू टर्न बनाया गया है. इसके अलावा सेक्टर 10 में यू टर्न बनाया गया है जो जल वायु विहार चौराहा और सेक्टर 10/ 21 चौराहे के बीच बनाया गया है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया के दावे पर BJP का पलटवार, कहा- ऐसे लोगों की पार्टी में जगह नहीं

Delhi News: दिल्ली में प्रेशर हॉर्न और फट-फट की आवाज वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस ने की ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget