एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली देहात के गांवों को 'स्मार्ट' बनाए जाने की मांग, पालम-360 के प्रधान ने बैठक में रखी डिमांड

Delhi Dehat News: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि राज निवास पर हुए निर्णय और निर्देश के अनुसार यहां के 57 गावों को स्मार्ट विलेज की तर्ज पर विकसित करने का काम किया जाएगा. 

Delhi News: उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने बीते महीने की दो तारीख को दिल्ली देहात के गांवों के विकास और आधुनिकीकरण के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान (Delhi Gramodaya Abhiyan) की शुरुआत की थी. इसके तहत दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के शहरीकृत विकास के लिए उपराज्यपाल ने 800 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी. जिसके कार्यान्वयन को लेकर ईसापुर गांव में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई थी.

इसमें गांव वालों के साथ डीएम और एसडीएम समेत कई विभागों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में इस योजना को अमल में लाने को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने दिल्ली देहात के गांवों को "स्मार्ट विलेज" की तर्ज पर विकसित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हर गांव में 100 फीट की फीरनी हों, बारात घर और जर्जर हालत में दिख रहे सामुदायिक पंचायत घरों की मरम्मत कराई जाए. हर गांव को कम से कम एक एकड़ जमीन अलॉट की जाए. उस पर गांव की स्मृति बनाकर उस गांव से जुड़े इतिहास को चिन्हित कराया जाए.

दिल्ली देहात के 57 गांव को स्मार्ट विलेज की तर्ज पर होंगे विकसित 
प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि इसके अलावा गांवों में पब्लिक हेल्थ सेंटर बनाया जाए. हर पांच गांव पर एक मिनी स्टेडियम और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज खोले जाएं. बैठक में मौजूद क्षेत्रीय निगम पार्षद मीना तरुण यादव, खजान सिंह, प्रीतम डागर, जगबीर शौकीन, धर्मपाल भारद्वाज मुंढेला आदि समेत सभी ग्राम वासियों ने सोलंकी की मांगों का समर्थन किया. इस दौरान दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट लक्ष्य सिंघल ने कहा कि राज निवास पर हुए निर्णय और निर्देश के अनुसार दक्षिण पश्चिम जिले के 57 गावों को स्मार्ट विलेज की तर्ज पर विकसित करने का काम किया जाएगा. 

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि  इसके लिए वो गांव के लोगों की समस्याएं और सुझावों को सुनने के लिए उनके बीच जा रहे हैं, ताकि उसी के अनुसार कार्य को क्रियान्वित किया जा सके. वहीं मौके पर मौजूद एसडीम ने कहा कि उनके दिए गए सुझावों को लिखित में दर्ज कर लिया गया है और वो जल्द ही इसे क्रियान्वित करेंगे.

ये भी पढ़ें- Train Late News: कोहरे के चलते रेल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 2 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं ये 22 ट्रेनें

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget