एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में 3 बाउंसर डबल बैरल बंदूक के साथ दबोचे गए, जानें क्या है वजह?

Delhi Latest News: तीनों आरोपियों ने बताया कि वे होटल ग्रांड में बाउंसर का काम करते हैं. उन्हें कुआं पूजन के कार्यक्रम में यहां पर हायर करके बुलाया गया था.

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत कुंज होटल में बाउंसर के रूप में काम करने वाले तीन लोगों को हथियार के साथ टशन दिखाना उस वक़्त महंगा पड़ गया जब वे अवैध हथियार के साथ बतौर बाउंसर शादी से पहले होने वाले कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान पुलिस ने वहां छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया और उनके पास से तीन डबल बैरल गन बरामद कर जब्त कर लिया. 

होटल में बाउंसर का काम करने के साथ पार्टी-फंक्शन में भी देते थे सर्विस

डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बाउंसरों की पहचान जुनैद, सचिन पराशर और इम्तियाज के रूप में हुई है. यह तीनों यूपी के गाजियाबाद, दिल्ली के करावल नगर और संगम विहार के रहने वाले हैं. यह तीनों वसंत कुंज के होटल ग्रांड में बाउंसर का काम करते हैं और दिल्ली-एनसीआर में ऑन डिमांड क्लब में एवं पार्टी फंक्शन में भी जाते थे. 

बिना लाइसेंस के डबल बैरल गन के साथ तीन को दबोचा

डीसीपी ने बताया कि सूत्रों से पता चला कि बिजवासन पालम रोड पर भव्या मैरिज हॉल में ब्लैक सूट पहने तीन लोग हथियार के साथ घूम रहे हैं. इस सूचना पर एसीपी सत्यजीत सरीन की देखरेख में एसएचओ नवीन कुमार, एसआई कमलकांत, हेड कांस्टेबल राज कुमार और प्रदीप की टीम का गठन कर मौके पर भेना गया. जहां पुलिस ने छापामार कर तीनों को दबोच लिया.

पूछताछ में उनकी पहचान हुई. पुलिस ने जब उनसे हथियारों के लाईसेंस की मांग की तो वे कोई दस्तावेज नहीं उपलब्ध करवा पाये. जिस पर पुलिस ने तीनों के हथियार जब्त कर लिए.

कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए किया गया था तीनों बाउंसरों को हायर

तीनों आरोपियों ने बताया कि वे होटल ग्रांड में बाउंसर का काम करते हैं. उन्हें कुआं पूजन के कार्यक्रम में यहां पर हायर करके बुलाया गया था. उनके पास से बरामद हथियारों को उन्होंने हर्ष नाम के शख्स से लिया था. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट कर उन्हें हथियार मुहैया करवाने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
 

इसे भी पढ़ें: AAP में क्या होगी सुनीता केजरीवाल की भूमिका? abp न्यूज़ से संजय सिंह ने बताया सबकुछ

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget