एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: रंजिश में पड़ोसियों ने डिलीवरी ब्वाय की कर दी हत्या, 1 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार 

Crime News: मृतक करण को बचाने आए उसके परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया. इस हमले में चाचा दीपक, चचेरा भाई प्रवेश और चाची मीनू गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पवर्त इलाके में छोटी सी बात पर एक युवक की चाकू से घोंपकर हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. चिंता की बात यह है कि इस हत्याकांड मामले में सभी आरोपी मृतक युवक के पड़ोसी हैं. इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. 

युवक की हत्या का यह मामला दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की है. इस मामले में मां की पिटाई का बदला लेने के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय की चाकू घोंपकर विरोधी पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी. मृतक करण की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है. हमलावरों ने उसके शरीर पर चाकू के आठ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. मौके पर बीच-बचाव करने आए करण के स्वजन पर भी आरोपितों ने जानलेवा हमला किया. आरोपियों के इस हमले में चाचा दीपक, चचेरा भाई प्रवेश और चाची मीनू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

5 आरोपी गिरफ्तार

मृतक करण के स्वजन का आरोप है कि आरोपितों को पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है. शुक्रवार हुए झगड़े के बाद से करण का परिवार लगातार पुलिस से मदद मांग रहा था, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और परिवार पर हमला हो गया. गुस्साए परिजनों ने आनंद पर्वत थाने के बाहर विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने करण के पड़ोसी पिंटू, शिवम, सोनू, जसविंदर, दीपक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. जानकारी के अनुसार करण अपने परिवार के साथ गली नंबर 21ए नेहरू नगर, प्रेम नगर इलाके में रहते थे. इनके परिवार में पिता श्यामलाल परिहार, मां मंजू और एक छोटी बहन खुशी है. करण ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे. इनके पिता चालक की नौकरी करने के अलावा घर के नीचे ही आधार कार्ड समेत दूसरे कागजात को बनाने का काम करते हैं. 

1 अप्रैल को हुआ था झगड़ा

करण के चाचा खेमचंद ने बताया कि घर के सामने हनुमान मंदिर है. यहां पड़ोसी पिंटू अपने कुछ दोस्तों के साथ करण के घर के सामने बैठकर अपशब्द कहते थे. कई बार आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करते थे. इस पर करण ने उन्हें बैठने से मना कर दिया तो दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई. करण अपने चचेरे भाई के साथ पिंटू के घर गए और उसकी मां की पिटाई कर दी. इससे नाराज पिंटू ने बदला लेने के मकसद से भाई दीपक, दोस्त शिवम सहित पांच लोगों के साथ मिलकर शनिवार को करण पर चाकू से हमला कर दिया. 

यह भी पढ़ेंः  Delhi के सभी अदालतों में आज नहीं होंगे कोई काम, हड़ताल पर वकील, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
एंटी पेपर लीक बिल: आप MP संजय सिंह बोले, 'आप कितने भी...'
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget