एक्सप्लोरर

QR Code Scanner on Tree: एनडीएमसी ने पेड़ों पर लगाए क्यूआर कोड, स्कैन करने से पता चलेगा नाम, उम्र और दूसरी अहम जानकारी

Delhi News: दिल्ली में पेड़ों पर अब QR Code Scanner लगाए जा रहे हैं. लोग अब इसे स्कैन करके उस पेड़ के बारे में सबकुछ जान सकते हैं. जानिए क्या है इसकी खासियत.

QR Scanner Code: आपने अब तक कई पेड़ देखे होंगे जिनकी उम्र बहुत ज्यादा होती है और उनमें कई खासियत भी होती है. लेकिन कई बार किसी पेड़ को देखकर उसके नाम या उसकी खासियत जानने को लेकर आपको काफी मशक्कत करनी पड़ी होगी. इसी मेहनत को कम करने के लिए एनडीएमसी नई दिल्ली पालिका परिषद ने पेड़ों पर ऐसा क्यूआर कोड लगाना शुरू किया है.

इससे आपको किसी भी पेड़ की जानकारी लेने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा. बस क्यूआर कोड स्कैन करते ही उस पेड़ से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल जाएगी. नई दिल्ली में आपने अब तक जिन पेड़ों को हरियाली बिखेरते देखा होगा वो पेड़ अब आपको अपनी जानकारी भी खुद देंगे. एनडीएमसी लगभग 4 हजार पेड़ों पर क्यूआर कोड लगा रहा है.

क्यूआर कोड की क्या होगी खासियत

क्यूआर कोड अपने आप में ही काफी खास होंगे. जिन पेड़ों पर यह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे उन पेड़ों के क्यूआर कोड को अगर आप स्कैन करते हैं तो आपको उस पेड़ की उम्र, उसका वैज्ञानिक नाम, उस पेड़ पर कौन से फूल खिलते हैं, उसके फूल का रंग कौन सा होता है, उस पेड़ के लिए अच्छा मौसम कौन सा है यह पूरी जानकारी आपको मिनटों में मिल जाएगी. इस क्यूआर कोड की मदद से सड़क पर चलते हुए भी लोग किसी भी पेड़ की जानकारी ले सकते हैं और वह पेड़ खुद लोगों को अपने बारे में बताएगा.

स्टेट हाउस और सरकारी बंगले में नहीं लगेगा क्यूआर कोड

बता दें कि एनडीएमसी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पेड़ों पर क्यूआर कोड लगा रहा है. जैसे लोधी गार्डन, तालकटोरा जनपद आदि जगहों पर यह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. वहीं इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए हॉर्टिकल्चर विभाग के डायरेक्टर एस चेल्लैया ने बताया कि किसी भी सरकारी भवन, स्टेट हाउस, सरकारी बंगले और सरकारी कार्यालय में क्यूआर कोड नहीं लगाया जाएगा. बाकी उसको छोड़कर एनडीएमसी के क्षेत्र में हर पेड़ पर एक क्यूआर कोड लगाया जाएगा. इसके लिए पहले ही पेड़ों की गिनती कर ली गई थी. उन्होंने बताया कि 2019 से ही पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी, लेकिन कोरोना आने की वजह से यह काम रुक गया. अब लगभग सभी पेड़ों पर क्यूआर कोड लग गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 756 नए मामले, 5 की मौत और 830 मरीज हुए ठीक

Delhi Corona News: दिल्ली में सुधर रहे हालात! होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई इतनी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget