एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी

Delhi News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर 12:00 बजे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं.

Delhi-NCR Weather Update: बुधवार को राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक से करवट ली. दोपहर 12:00 बजे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं. हवाओं के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. मौसम विभाग ने पहले ही इसका अनुमान जताया था. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और एनसीआर में 12:00 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलने को लेकर पूर्वानुमान जताया गया था.

इन इलाकों में हुई बूंदाबांदी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक साउथ दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बादल छा गए, दोपहर 12:00 बजे ही शाम जैसा मौसम हो गया और बूंदाबांदी भी देखने को मिली. आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास, मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, इग्नू, आया नगर, डेरा मंडी समेत एनसीआर गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ इलाकों में आने वाले कुछ घंटों तक इसी तरीके का मौसम बना रहेगा. बुधवार दोपहर को इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बूंदाबांदी भी शुरू हो गई.

Delhi News: ईद पर ड्यूटी नहीं करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों पर गिरेगी गाज, की जाएगी कार्रवाई

फिर से बढ़ेगा राजधानी का तापमान
हालांकि बुधवार को दिल्ली में तेज धूप निकली थी. जिसके चलते बढ़ते तापमान और हल्की बूंदाबांदी ने ह्यूमिडिटी बढ़ा दी. इसके साथ ही बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह पिछले दिनों रिकॉर्ड किए गए सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है. लेकिन दिल्ली वासियों को अभी भी गर्मी से कुछ खासा राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग ने पहले ही पिछले दिनों 40 से कम तापमान दर्ज किए जाने को लेकर अनुमान जताया था. जिसके मुताबिक इन दिनों राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है. लेकिन राहत ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई से दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली के निर्माण श्रमिकों को केजरीवाल सरकार की सौगात, डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget