एक्सप्लोरर

दिल्ली में मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर, इमाम बोले- 'सामान पैक करने के लिए बस 10 मिनट दिया'

Delhi Mosque Demolished: दिल्ली में मंगलवार को अवैध निर्माण बोलकर एक मस्जिद को बुलडोजर से ढहाया गया है. जिसके बाद वहां रहने वाले इमाम ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली (Delhi) के महरौली इलाके में अखूंदजी मस्जिद (Akhoondji Masjid) और बहरूल उलूम (Behrul Uloom) मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मस्जिद करीब 700 साल पुरानी थी. डीडीए (DDA) ने इस पर बुलडोजर चला दिया है और उसका दावा है कि यह अवैध निर्माण था. महरौली मस्जिद से जुड़े एक शख्स इमाम जाकिर हुसैन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह मंगलवार सुबह के वक्त पुलिस आई और फिर आगे की कार्रवाई हुई. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इमाम हुसैन ने बताया कि वह सुबह की नमाज के लिए तैयार हो रहे थे तभी पुलिस महरौली मस्जिद में आई. मस्जिद में संचालित मदरसा में पढ़ने और रहने वाले बच्चों से कहा गया कि वह अपना सामान पैक करे और यहां से चले जाए. इस परिसर में एक मस्जिद, मदरसा और कब्र भी था. लेकिन इसे धरोहर इमारत घोषित नहीं किया गया था. इमाम हुसैन ने बताया, ''हमें हमारा सामान पैक करने के लिए मुश्किल से 10 मिनट दिए गए. और मशीन लाकर ढहाना शुरू कर दिया गया.'' हुसैन पिछले डेढ़ साल से इसके इमाम थे. उनका आरोप है कि डीडीए ने उनका फोन ले लिया और उन्हें मस्जिद से बाहर ले गए और मस्जिद को घेर दिया. उनका आरोप है कि आस-पास सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए थे और मस्जिद के मलबे को तुरंत फेंक भी दिया गया. 

कब्र को हटाने पर लोगों ने जताई आपत्ति
मस्जिद परिसर में मौजूद कब्रिस्तान में इशरुतुन निसा नाम की महिला को अगस्त 2020 में दफ्नाया गया था. उसके पति ने आरोप लगाया कि उसके कब्र को भी नहीं छोड़ा गया. पति ने कहा, ''मेरी पत्नी की लीवर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, महामारी के समय कब्र ढूंढना मुश्किल था. हम किसी तरह यह स्थान ढूंढ पाए थे.''  बताया जा रहा है कि मदरसा में रहने वाले बच्चों के माता-पिता को इसकी जानकारी तब दी गई जब मदरसे को ढहा दिया गया. 

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, अब IMD ने जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget