एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: जुलाई में दिल्ली के नसीब में कितने दिन है बारिश, जानें- उमस से कब मिलेगी राहत?

Rain In Delhi-NCR: मानसून मे 30 जून को दिल्ली में दस्तक दे दी है. झमाझम बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग की मानें तो 10 जुलाई तक रूक-रूक के बारिश होने की संभावना है.

Rain In Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में 30 जून से मौसम ने करवट ली और दिल्ली झमाझम बारिश की खुशबू से महक उठी, बीते कई दिनों से दिल्ली वालों का हाल गर्मी और उमस से बेहाल हो गया था, इस बीच 30 जून से शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दे दी है. मौसम विभाग ने 30 जून से दिल्ली में मौसम के बदलने का अनुमान लगाया था, मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में 10 जुलाई तक बारिश का आलम यूं ही जारी रहेगा, भले ही 24 घंटे बारिश ना हो ना लेकिन इन 10 दिनों में कभी-कभी बारिश होती रहेगी जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

कैसा रहेगा जुलाई में मौसम

जुलाई की 10 तारीख तक रोजाना बारिश होने के आसार है, स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट और मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में इस बाद जून महीने में बारिश कम हुई है. अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस बार जून महीने में 8% कम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, लेकिन जुलाई में अच्छी बारिश होने के आसार हैं उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से 10 जुलाई तक होने के आसार हैं लेकिन इसके बाद रोजाना बारिश नहीं होगी पर मानसून कि शुरुआत अब हो चुकी है जो सितंबर तक जारी रहने वाला है इसलिए थोड़ी बहुत बारिश बीच बीच में होती ही रहेगी.

Delhi Monsoon: नई दिल्ली क्षेत्र में तीन महीने तक नहीं होगी सड़कों की खुदाई और कटाई, NMDC ने लगाई रोक

मानसून के बाद नहीं होगी भीषण गर्मी

दिल्ली एनसीआर में इस बार गर्मी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए, मार्च महीने से ही भयंकर मई जैसी गर्मी पड़ने लगी और हर साल जहां जून से ही बारिश की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार जून में भी पर 40 से 42 के बीच में रहा है. इसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है. इसको लेकर मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि मानसून की शुरुआत के बाद अब दिल्ली में पहले जैसी भीषण गर्मी का कहर जारी नहीं होगा, फिलहाल तापमान 40 के पार होने की संभावना नहीं है लेकिन बारिश बंद होने के बाद अगर मौसम ड्राई होता है तो उस दिन भीषण गर्मी पड़ने के आसार होंगे उन्होंने बताया कि दरअसल बारिश के बाद जब धूप निकलती है और अगर वो धूप दो या 3 दिन निकलती ही रहे तो गर्मी पहले से भी ज्यादा बढ़ जाती है.

 बारिश के साथ बढ़ जाएगी उमस

दिल्ली वाले गर्मी और उमस से बीते कई दिनों से परेशान थे. लेकिन कल यानि 30 जून से शुरू हुई बारिश ने दिल्ली वालों को राहत दी है. लेकिन इस बीच उमस में कमी नहीं देखी जा रही है,  मौसम विभाग कि मानें तो बारिश होने के बाद भी दिल्ली में उमस लगातार जारी रहेगी. इसको लेकर महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली में 15 सितंबर तक उमस ऐसे ही बरकरार रहने वाली है. क्योंकि दिल्ली उस क्षेत्र में नहीं आता है जहां लगातार बारिश हो, उन्होंने बताया दिल्ली में कभी भी लगातार बारिश नहीं होती ऐसे में बारिश होने और धूप निकलने के बीच उमस लोगों को सताने लगती है.

Delhi Police Booth: दिल्ली में 75 जगहों पर 'बूथ' शुरू करने जा रही है पुलिस, जानें- क्या सुविधाएं मिलेंगी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget