एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon: नई दिल्ली क्षेत्र में तीन महीने तक नहीं होगी सड़कों की खुदाई और कटाई, NMDC ने लगाई रोक

Delhi Rain: नई दिल्ली क्षेत्र में अगले तीन महीने तक सड़कों की कटाई और खुदाई के काम पर प्रतबिंध लग गया है. एनडीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फैसला लोगों की सहूलियत को देखते हुए लिया गया है.

Delhi News: दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून की पहली बारिश से लोगों के मुरझाए चेहरे खिल उठे. 30 जून से दिल्ली में झमाझम हुई बारिश ने भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत दी. लेकिन बारिश की शुरुआत के साथ ही दिल्ली की सड़कों पर कीचड़, जल भराव की समस्या भी सामने आने लगी. ऐसे में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बड़ा फैसला लिया है.

आज से तीन महीने तक के लिए रहेगा प्रतबिंध

नई दिल्ली क्षेत्र में आने वाले 3 महीने यानी 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सड़कों की कटाई और खुदाई का काम नहीं हो सकेगा. मॉनसून के मौसम को देखते हुए तीन महीने तक सड़क काटने और खोदने पर प्रतिबंध लग गया है. सड़कों की कटाई और खुदाई पर एनडीएमसी का प्रतिबंध 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लागू रहेगा. अलबत्ता विशेष परिस्थिति में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति लेकर काम कराए जा सकते हैं. 

Delhi Rain News: दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान, कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश

क्यों नहीं होगी सड़क की खुदाई और कटाई?

एनडीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फैसला लोगों की सहूलियत को देखते हुए लिया गया है. एनडीएमसी का कहना है कि बारिश के दिनों में ट्रैफिक जाम, सड़कों पर जल भराव और गड्ढों की परेशानी से जूझना पड़ता है. ऐसे में एनडीएमसी अपने क्षेत्र में किसी भी तरह कि असुविधा नहीं होने देना चाहता है. पालिका परिषद क्षेत्र के लिए सड़क काटने या खोदने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अगर इस जमीन पर अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है, वहां भी सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से इमरजेंसी कार्य को छोड़कर, सड़क की कटाई या खुदाई पर प्रतिबंध रहेगा. मॉनसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए पहले से जारी किसी भी सड़क की कटाई का काम जो पहले से ही चल रहा है, उस स्थान को साफ-सुथरा, समतल और अच्छी तरह से बहाल करने का फैसला लिया गया है.

Delhi weather: जून में पड़ी भीषण गर्मी, तापमान ने तोड़ा कई साल पुराना रिकॉर्ड, बारिश को लेकर जताई गई ये संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget