एक्सप्लोरर

Delhi News: बिना इंटरनेट के भी यूजर D2M से घर बैठे देख सकेंगे पसंदीदी टीवी प्रोग्राम, जानें क्या है ये तकनीक?

Delhi D2M News: देश के 80 करोड़ मोबाइल यूजर के लिए खुशखबरी है. यूजर एक नई तकनीक के जरिये बगैर डेटा खर्च किये पसंदीदा कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकेंगे, इस तकनीक पर तेजी से काम चल रहा है.

D2M in Delhi: आधुनिक भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानव जीवन को आसान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. जिसके सतत अनुसंधान का क्रम जारी है. इंटरनेट सेवाओं ने इसमें महती भूमिका अदा की है, जहां इसने पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है. बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटि से कहीं पर भी लाइव प्रोग्राम का मनोरंजन किया जा सकता है. हालांकि कभी कभार बेहतर इंटरनेट सेवा उपलब्ध न होने के कारण अपने पसंदीदा कार्यक्रम का नहीं देख पाते हैं. इस क्षेत्र में सरकार एक नई तकनीक पर काम कर रही है, जिसके बाद बगैर इंटरनेट के मोबाइल फोन या टीवी पर अपने कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे. ये ठीक उसी प्रकार होगा जैसे आप घर बैठे बिना इंटरनेट के डी2एच के माध्यम से टीवी पर लाईव प्रोग्राम देखते हैं.

दरअसल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय दूर संचार विभाग और आईआईटी कानपुर की टीम डीटूएच की तरह डीटूएम की तकनीक को विकसित करने पर काम कर रही है. जिससे बिना इंटरनेट के मल्टीमीडिया फोन पर लाइव टीवी चैनल को देखना संभव हो सकेग. ये टीम अगले हफ्ते इस तकनीक की व्यवहारिकता पर दूरसंचार ऑपरेटरों से बातचीत करेगी.

80 करोड़ मोबाइल यूजर को D2M से जोड़ने की तैयारी

सरकार इस तकनीक को नई पीढ़ी की प्रसारण तकनीक बता रही है. सूत्रों के मुताबिक देश में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं, इसके पहले मोबाइल फोन को डीटूएम से जोड़ने की योजना है. अभी देश में करीब 22 करोड़ घरों में टीवी है. जबकि स्मार्टफोन के 80 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. मोबाइल फोन यूजर की संख्या 2026 तक एक अरब होने की संभावना है. अभी एक यूजर हर महीने करीब 20 जीबी इंटरनेट डेटा खर्च करता है. इसलिए सरकार टीवी कंटेंट को ज्यादा लोगों तक भेजने के लिए फोन को एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में देख रही है. सरकार की प्राथमिकता डीटूएम के माध्यम से शिक्षा और आपात की सूचनाओं को प्रसारित करना है.

FM रेडियो की तकनीक पर काम करेगा डीटूएम

ये तकनीक ब्रॉडबैंड और ब्रॉडकास्ट का कॉम्बिनेशन है. इससे मोबाइल फोन डीजिटल टीवी की तरह काम करेंगे. जिस तकनीक से मोबाइल फोन पर एफएम रेडियो प्रसारित होता है, उसी तरह से डीटूएम भी काम करेगा. फोन मे लगा रिसीवर रेडियो फ्रीक्वेंसी पकड़ेग.  इसके लिए 526-582 मेगाहर्ट्स बैंड का प्रयोग करने की तैयारी है.  सूचना मंत्रालय अभी इस बैंड का उपयोग टीवी ट्रांसमीटर के लिए करता है. इससे पहले साल 2005 में दक्षिण कोरिया ने इस तकनीक को लॉन्च किया था. जिसका नाम 'मोबाइल टेलीविजन' रखा गया था. वहीं, 2006 में हॉन्गकॉन्ग और जर्मनी में भी ऐसी ही तकनीक की शुरुआत हुई थी. अब देश में भी डीटूएम लॉन्च करने की तैयारी है, जिसकी तकनीक उनसे थोड़ी उन्नत है.

मोबाइल ऑपरेटर कर सकते हैं विरोध

हालांकि, इसे लेकर सरकार के सामने मोबाइल ऑपरेटर के विरोध की चुनौती भी उत्पन्न हो सकती है. चूंकि, सरकार बिना डेटा खर्च के मल्टीमीडिया कंटेंट लोगों के फोन तक पहुंचाना चाहती है, इससे मोबाइल ऑपरेटर को डेटा से मिलने वाला रेवेन्यू प्रभावित होगा. जिसके बाद वे इसका विरोध कर सकते हैं. मोबाइल ऑपरेटर का 80 फीसदी इंटरनेट ट्रैफिक वीडियो से ही आता है और डीटूएम से निश्चित ही उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: सरोजनी नगर मार्केट में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें- क्यों इस बाजार में बढ़ाई जाती है सिक्योरिटी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD टीचर की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget