एक्सप्लोरर

Delhi Mitra App: 'दिल्ली मित्र' ऐप की कब होगी शुरुआत? आसानी से ये काम कर सकेंगे लोग, CM रेखा गुप्ता ने खुद बताया

Delhi Mitra App News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘दिल्ली मित्र’ न केवल शिकायतों का एक मंच है, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का एक डिजिटल सेतु भी है.

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को ‘‘दिल्ली मित्र’’ ऐप की शुरुआत करने की घोषणा की, जिससे शहर के लोग विभिन्न विभागों और एजेंसियों के पास अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. यह फैसला दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया.

नई प्रणाली अगले दो महीनों में लागू होने की उम्मीद है. इसके शुभारंभ के बाद, मौजूदा लोक शिकायत निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) को इस नए प्लेटफॉर्म में एकीकृत कर दिया जाएगा, जिससे सभी शिकायत निवारण उपकरण एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाएंगे.

एकल-खिड़की प्रणाली लागू की जाएगी- रेखा गुप्ता

बैठक के बाद, रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जन शिकायतों के अधिक प्रभावी निवारण के लिए अब एकल-खिड़की प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली कैंट एक ही मंच पर आ जाएंगे.

 दिल्ली मित्र जनता और सरकार के बीच विश्वास का डिजिटल सेतु- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ ‘दिल्ली मित्र’ न केवल शिकायतों का एक मंच है, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास का एक डिजिटल सेतु भी है.’’ रेखा गुप्ता ने कहा, "उन्हें अपनी शिकायत के हर चरण की जानकारी संदेशों के जरिए मिलेगी. इसके अलावा, व्हाट्सऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज करना संभव होगा."

हर विभाग में नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारी

उन्होंने पोस्ट में बताया कि प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विभिन्न विभागों के लोक शिकायत निवारण अधिकारी हर बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करेंगे.

मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत

यह ऐप राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए भी सरकार के पास अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सक्षम बनाएगा. 'दिल्ली मित्र' ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे.

इससे पहले उन्हें संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे. अब इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह पर दर्ज की जा सकेंगी. इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी.

ऐप को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इसे चलाना आसान हो और हर वर्ग का व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget