एक्सप्लोरर

बरसात से पहले मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण, नालों की सफाई को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Delhi News: दिल्ली सरकार ने श्रीनिवासपुरी के अवरुद्ध नाले की डी-सिल्टिंग का काम एक सप्ताह में शुरू करने का निर्देश दिया है. यह नाला पिछले कई सालों से साफ नहीं किया गया है.

Parvesh Verma News: दिल्ली सरकार में जल एवं लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार (12 अप्रैल) को दक्षिणी दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके का दौरा किया और वर्षों से जाम पड़े नाले की स्थिति का निरीक्षण किया. मौके पर पहुंचकर मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर नाले की डी सिल्टिंग का काम शुरू किया जाए.

निरीक्षण के दौरान प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, “जो काम पिछली सरकारें वर्षों में नहीं कर सकीं, वो अब एक हफ्ते में शुरू होगा.” उन्होंने बताया कि श्रीनिवासपुरी का मुख्य नाला पूरी तरह से अवरुद्ध है और पिछले कई वर्षों से इसकी कोई डी सिल्टिंग नहीं हुई. यही वजह है कि पिछले मानसून में इस इलाके में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई थी.

'सफाई कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए'
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्क ऑर्डर एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाए और सफाई कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि काम केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि ज़मीन पर भी साफ दिखाई दे.

समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की
निरीक्षण के दौरान दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और स्थानीय निगम पार्षद राजपाल सिंह भी मौजूद रहे. सांसद ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की. पार्षद ने बताया कि यह इलाका वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है और यहां के निवासियों को हर मानसून में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

'तय समय सीमा में नाले की सफाई पूरी की जाए'
प्रवेश साहिब सिंह ने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में नाले की सफाई पूरी की जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के सभी हिस्सों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से ले रही है और इसी क्रम में श्रीनिवासपुरी से शुरुआत की जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की CM ने बीच सड़क पर रुकवाया काफिला, एक कार ड्राइवर से हाथ जोड़कर की अपील, जानें वजह

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget