एक्सप्लोरर

दिल्ली में वायु प्रदूषण से ड्रोन के जरिए निपटेगी आतिशी सरकार, मंत्री गोपाल राय ने दिखाया डेमो

Delhi Air Pollution: दिल्ली में उड़ती धूल पर विराम लगाने के लिए ट्रक से एंटी स्मॉग गन चलाए जा रहे हैं लेकिन कई जगहें हैं जहां इसका पहुंचना मुश्किल है. अब दिल्ली सरकार ने इसके लिए नई तरकीब निकाली है.

Delhi News: दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (Air Quality) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदूषण से निपटने के प्रयास के तहत दिल्ली में मिस्ट स्प्रे (Mist Spray Drone) से लैस ड्रोन उड़ाए गए. दिल्ली के आनंद विहार इलाके के पास पहला ड्रोन उड़ाया गया. यह ड्रोन डेमो के लिए उड़ाया गया. मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) का कहना है कि अगर यह कारगार साबित हुआ तो और भी ड्रोन खरीदे जाएंगे. 

मंत्री गोपाल राय इस दौरान आनंद विहार इलाके में मौजूद थे और सारी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे. गोपाल राय ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ''सड़कों पर छिड़काव के लिए 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन लगाया गया है. ट्रक पर लैस स्मॉग गन पानी का छिड़काव कर रहे हैं. बाकी जगहों की तुलना में हॉट स्पॉट पर ज्यादा एक्यूआई है. आनंद विहार इनमें से एक है.''

डेमो रहा सफल तो लगाए जाएंगे और ड्रोन  - गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा, ''जहां- जहां ट्रक जा रहे हैं वहां छिड़काव कर रहे हैं. लेकिन जहां पेड़ या बाउंड्री हैं, वहां भी डस्ट है लेकिन वहां ट्रक नहीं पहुंच सकते. ऐसे में  सड़क के अलावा जो इलाके हैं वहां पानी के छिड़काव के लिए ड्रोन का डेमो किया गया है. डेमो सफल रहा तो और लगाए जाएंगे. डीपीसीसी ने तीन और ड्रोन के लिए टेंडर दिया है. ड्रोन के माध्यम से हॉट स्पॉट पर स्टडी करेंगे. हॉट स्पॉट का जो इलाका है वहां ड्रोन के द्वारा पानी का छिड़काव करेंगे.''

दिल्ली में गंभीर स्तर पर AQI

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब से गंभीर स्तर पर मापा गया है. लोग गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं. जिस आनंद विहार इलाके का जिक्र गोपाल राय कर रहे थे वहां एक्यूआई 419 दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- 'सामने वालों के पास पैसा, CBI और ईडी है लेकिन...', AAP नेता मनीष सिसोदिया ने BJP को घेरा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget