एक्सप्लोरर

दिल्ली की इस लाइन पर आज रात से सुबह इस वक्त तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानें पूरी डिटेल

Delhi Metro News: हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन के पास नई लाइन का क्रॉसओवर बनाने के लिए करीब 490 मीटर लंबे हिस्से में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम किया जाना है, इसलिए सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के कार्य के तहत जनकपुरी वेस्टसे रामकृष्ण आश्रम मार्ग के बीच बनाया जा रहा नया कॉरिडोर येलो लाइन के हैदरपुर-बादली मोड़ स्टेशन के ऊपर से होता हुआ गुजरेगा. यहां मेट्रो की दो लाइनें एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी. 

इसके लिए हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन के पास नई लाइन का क्रॉसओवर बनाने के लिए करीब 490 मीटर लंबे हिस्से में सिविल कंस्ट्रक्शन का काम किया जाना है, जिसके लिए आज रात 11 बजे से कल यानी रविवार की सुबह सात बजे के बीच कुछ घंटों के लिए येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

समयपुर बादली से छह बजे के बदले सुबह सात बजे मिलेगी पहली ट्रेन
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं को 20/21 जुलाई की मध्य रात्रि को इस कार्य योजना के अनुसार कुछ समय के लिए विनियमित किया जाएगा. समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए आज रात की अंतिम ट्रेन 11:00 बजे के बजाय रात 10:45 बजे रवाना होगी. 

इसके अलावा मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 11:00 बजे के बजाय रात 09:30 बजे रवाना होगी. वहीं, कल रविवार, 21 जुलाई को समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे के बजाय सुबह 07.00 बजे से शुरू होगी.

जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक सेवाएं रहेंगी सामान्य
अनुज दयाल ने बताया कि, आज 20 जुलाई (शनिवार) को रात 11:00 बजे के बाद और 21 जुलाई (रविवार) को सुबह सात बजे से पहले समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के छोटे सेक्शन के बीच कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक येलो लाइन के बाकी प्रमुख सेक्शन पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों में हो रहा अनाउंसमेंट
इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए सोशल मीडिया एक्स पर डीएमआरसी की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को इसकी जानकारी देते हुए अपील की गयी है कि वे इसके अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं. वहीं, डीएमआरसी की तरफ से येलो लाइन मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों के अंदर भी इसे लेकर अनाउंसमेंट की जा रही है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget