एक्सप्लोरर

Power Crisis: दिल्ली मेट्रो के संचलान में कितनी बिजली खर्च होती है, अगर 'ब्लैकआउट' हुआ तो क्या होगा?

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो को संचालित करने में बिजली की जरूरत शहर की कुल बिजली आवश्यकता का 2.5 फीसदी है.

DMRC News: दिल्ली में बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंकाओं के बीच डीएमआरसी ने मंगलवार को कहा कि मेट्रो की परिचालन जरूरत शहर की कुल बिजली आ‍वश्यकता का महज 2.5 फीसदी है. साथ ही कहा कि अगर पूरी तरह से ‘ब्लैकआउट’ हो जाता है तो भी यात्रियों को ‘बैकअप’ व्यवस्था के जरिये ट्रेन और स्टेशन से निकाला जा सकता है.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो के 28वें स्थापना दिवस के मौके से इतर बातचीत में यह भी कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के संचालन के लिए प्रति दिन लगभग 30 लाख यूनिट बिजली की जरूरत होती है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तीन मिलियन यूनिट बिजली का इस्तेमाल कर्षण (खींचना) और सहायक आवश्यकताओं जैसे लाइट और एयर कंडीशनिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर साथ ही अग्निशमन सुविधाओं आदि के लिए किया जाता है.’’

Delhi Corona News: क्या दिल्ली में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से नई लहर आने का संकेत मिलता है? पढ़ें एक्सपर्ट का जवाब

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डीएमआरसी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों से लगभग दो मिलियन यूनिट बिजली प्राप्त होती है. लगभग 0.9 मिलियन यूनिट बिजली ओपन एक्सेस के माध्यम से ऑन-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र से प्राप्त होती है. इसके अलावा, 0.1 मिलियन यूनिट बिजली दिल्ली मेट्रो के स्टेशन और डिपो में स्थापित रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों से मिलती है.’’

प्रवक्ता ने कहा, 'इसके अलावा, अगर पूरी तरह से गड़बडी हो जाती है और सभी ग्रिड विफल हो जाते हैं, तो हमारे पास प्रणाली को बिजली प्रदान करने, ट्रेन और स्टेशनों से यात्रियों को निकालने के लिए बैटरी, इनवर्टर, डीजी सेट जैसी बैकअप व्यवस्था है लेकिन उस स्थिति में ट्रेन नहीं चल पाएंगी.’’ बढ़ते कोयला संकट के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को चेताया था कि मेट्रो और अस्पतालों समेत राष्ट्रीय राजधानी के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में दिक्कत आ सकती है.

उधर, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'दिल्ली मेट्रो की बिजली की आवश्यकता शहर की कुल बिजली आवश्यकता का केवल 2.5 फीसदी है.' उन्होंने यह भी बताया कि द्वारका सेक्टर-21 और इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) के बीच दो किलोमीटर लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन के जुलाई तक शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से संचालन बाधित होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो सेवा रफ्तार पकड़ रही है और वर्तमान में रोजाना औसतन 40 से 45 लाख यात्री सफर कर रहे हैं जो पूर्व-कोविड काल का 78 फीसदी है.

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान, मई में कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget