एक्सप्लोरर

दिल्ली: फेस-4 के सभी 27 स्टेशन होंगे सौर ऊर्जा से लैस, 2031 तक के लिए यह DMRC का यह है प्लान

DMRC Solar Energy Plant: अनुज दयाल के मुताबिक फेज-4 के विस्तार के बाद तीन नए कॉरिडोर पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. इससे सालाना करीब 21.8 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली की जरूरत होगी.

DMRC Solar Energy Plant: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने फेज-4 में बनने वाली सभी लाइनों के 27 नए एलिवेटेड स्टेशन पर सोलर एनर्जी प्लांट (Solar Energy Plant) लगाने का फैसला लिया है. डीएमआरसी ने फेज-4 के मेट्रो स्टेशनों पर 10 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे सालाना करीब एक करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा के उत्पादन का अनुमान है. इस क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए कुछ जगहों पर एलिवेटेड ट्रैक के आस-पास भी सोलर पैनल लगाने की योजना है. 

डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक फेज-4 के विस्तार के बाद तीन नए कॉरिडोर पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. इससे सालाना करीब 21.8 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली की जरूरत होगी. ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए फेज-4 के 27 एलिवेटेड स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. दिल्ली मेट्रो की इस पहल से मेट्रो परिचालन में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ेगा. चूंकि फेज-4 में कोई नया मेट्रो डिपो नहीं बन रहा है, इसलिए अन्य तरीकों से भी सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: PFI बैन पर आया AAP का पहला रिएक्शन, सांसद संजय सिंह को है यह उम्मीद

3.45 करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा का हुआ उत्पादन

उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की ओर से स्थापित किए गए सोलर सयंत्रों के जरिए साल 2021-22 में करीब 3.45 करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया. बाकी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली मेट्रो को मध्य प्रदेश स्थित रीवा सौर ऊर्जा संयंत्र से करीब 30.15 करोड़ बिजली की आपूर्ति की गई. अभी दिल्ली मेट्रो में बिजली की कुल खपत सालाना लगभग 110 करोड़ यूनिट है. इसमें करीब 34 से 35 प्रतिशत सौर उर्जा होती है, जिसे अलग-अलग माध्यमों से जनरेट कर उसका इस्तेमाल मेट्रो सिस्टम में किया जाता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का लक्ष्य 2031 तक इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने का है.

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Warriors: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवा चुके योद्धाओं के 28 परिजनों को देगी 1 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget