एक्सप्लोरर

Delhi Metro News: दिल्ली में रेड लाइन पर बिना ड्राइवर के चलेगी मेट्रो, ट्रायल हुआ पूरा, जानिए खास बातें

Delhi Metro News: डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि अगले 5 सालों में स्वदेशी सिग्नल प्रणाली से चालक रहित मेट्रो भी चलने लगेगी. इससे सिग्नल प्रणाली के लिए विदेशी कंपनियों में निर्भरता दूर हो जाएगी.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के रेड लाइन पर स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन (i-ATS) सिग्नल प्रणाली का ट्रायल पूरा हो गया है. डीएमआरसी (DMRC) अब इसका उपयोग करने की तैयारी में जुट गया है. बताया जा रहा है कि अक्टूबर में रेड लाइन पर रिठाला से गाजियाबाद न्यू बस अड्डा के बीच स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन सिग्नल प्रणाली से मेट्रो रफ्तार भरने लगेगी. आई-एटीएस तकनीक हासिल करने के बाद डीएमआरसी और भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड संचार आधारित ट्रेन कंट्रोल सिस्टम तैयार कर रहे हैं.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की पहल पर डीएमआरसी और बीईएल ने मिलकर इसे तैयार किया है. सीबीटीसी सिग्नल सिस्टम से मेट्रो का परिचालन पूरी तरह स्वचालित होने लगता है. ऐसे में चालक की जरूरत नहीं पड़ती. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा कि अगले पांच सालों में स्वदेशी सिग्नल प्रणाली से चालक रहित मेट्रो भी रफ्तार भरने लगेगी. साथ ही इससे सिग्नल प्रणाली के लिए विदेशी कंपनियों में निर्भरता दूर हो जाएगी.

मेट्रो के स्टेशनों पर ऑटोमेटिक तरीके से खुलेंगे गेट 

मौजूदा समय में मेट्रो परिचालन के लिए यूरोप और जापान की कंपनियों के विकसित सिग्नल प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो के रेड लाइन सहित सात पुराने कॉरिडोर पर आटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन सिग्नल प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक में सिग्नल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जुड़ा हुआ होता है, इसलिए सिग्नल आटोमेटिक होता है. मेट्रो के स्टेशनों पर पहुंचने पर गेट भी स्वत: खुलते और बंद होते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Congress: डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर NSUI का दिल्ली में पोस्टर कैंपेन, पीएम मोदी को लिखा- 'Thank You'

मजेंटा और पिंक लाइन पर चल रही है चालक रहित मेट्रो 

इसके अलावा सिग्नल में किसी तरह तकनीकी परेशानी होने पर मेट्रो की गति स्वत: ही कम हो जाती है. स्वदेशी एटीएस के विकास को सीबीटीसी सिग्नल प्रणाली के लिए अहम माना जा रहा है. क्योंकि, एटीएस भी सीबीटीसी का एक अहम हिस्सा होता है. दिल्ली मेट्रो के मजेंटा और पिंक लाइन पर सीबीटीसी सिग्नल प्रणाली की मदद से चालक रहित मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है. डीएमआरसी ने यह तकनीक जापान से ली है. पांच साल बाद कंपनी का कांट्रेक्ट पूरा होने के बाद मजेंटा और पिंक लाइन पर स्वदेशी सिग्नल से चालक रहित मेट्रो रफ्तार भरने लगेगी.

24 मार्च को शुरू हुआ था अंतिम ट्रायल

आपको बता दें कि पिछले साल 24 दिसंबर को डीएमआरसी ने रेड लाइन पर आई-एटीएस का प्रारंभिक ट्रायल और इस साल 24 मार्च को अंतिम ट्रायल शुरू किया था. रेड लाइन पर इसका इस्तेमाल शुरु होने के बाद धीरे-धीरे दूसरे सभी कॉरिडोर पर इसका इस्तेमाल होगा. डीएमआरसी का कहना है कि आने वाले समय में देश के सभी शहरों के मेट्रो नेटवर्क पर इसका इस्तेमाल हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने लिया बड़ा फैसला, इस उम्मीदवार को देगी समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
Delhi News: पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
दिल्ली: PM मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जस्टिस मनोज की बेंच करेगी सुनवाई, जस्टिस स्वर्णकांता ने खुद को किया था अलग
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जस्टिस मनोज की बेंच करेगी सुनवाई, जस्टिस स्वर्णकांता ने खुद को किया था अलग

वीडियोज

hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Tension: ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Embed widget