एक्सप्लोरर

Delhi News: नवरात्रि में मीट की दुकानों को बंद करने की उठी मांग, NDMC के डिप्टी मेयर ने कही ये बात

Meat Shop Shut On Navratri: NDMC के डिप्टी मेयर राजेश लवारिया ने मीट दुकानों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नवरात्रि के दौरान दिल्ली में सभी मीट दुकानें बंद होनी चाहिए.

Meat Shop Row During Navratri: नवरात्रि के दौरान दिल्ली (Delhi) में मीट की दुकानें बंद रखने को लेकर काफी हंगामा हुआ. अब एक बार फिर नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) के डिप्टी मेयर राजेश लवारिया (Rajesh Lawaria) ने इसको लेकर उन्होंने बयान दिया है. डिप्टी मेयर ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान दिल्ली में सभी मीट दुकानें बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए मेयर से आग्रह करता हूं कि सभी मीट की दुकानें बंद हों.

इस बीच पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में स्थित गाजीपुर बूचड़खाना का निरीक्षण किया, जिसे नवरात्र के अंतिम तीन दिन, 8 से 10 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. मेयर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह एक औचक निरीक्षण था.

साल में 24 दिन बंद रहता है बूचड़खाना

अग्रवाल ने मंगलवार को कहा था कि बूचड़खाना तीन दिनों के लिए बंद करना एक वार्षिक कार्य है और यह कोई नया आदेश नहीं है. शुक्रवार के बयान में उनके कार्यालय ने कहा कि बूचड़खाना, विभिन्न त्योहारों से संबद्ध लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक वर्ष में 24 दिन बंद किया गया है.

इन अवसरों में, गुरु नानक जयंती, गुरु गोविंद सिंह जयंती, रविदास जयंती, रामनवमी, दिवाली, नवरात्र के अंतिम तीन दिन और तीन राष्ट्रीय अवकाश के दिन शामिल हैं. अग्रवाल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर मांस दुकान के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

स्कूलों में बच्चे और शिक्षक अनिवार्य तौर पर मास्क लगाएं या नहीं? सर्वे में अभिभावकों ने दिया ये जवाब

EDMC मेयर ने किया था ये भी दावा

उन्होंने मंगलवार को कारोबारियों को यह कह कर विवाद छेड़ दिया था कि नवरात्रि या कम से कम इस त्योहार के अंतिम तीन दिन मांस दुकानें बंद रखी जाए, जबकि अधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. अग्रवाल ने यह भी दावा किया था कि नवरात्रि के दौरान 90 प्रतिशत लोग मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं. हालांकि, उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.

DU PG Admissions 2022: डीयू के PG कोर्सेस में एडमिशन के लिए शुरू हुए आवेदन, DUET एप्लीकेशन के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget