एक्सप्लोरर

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस ने इस सीट पर पेश की चुनौती

MCD Ward Committee Election News: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिहाज से वार्ड कमेटी को चुनाव अहम माना जा रहा है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है.

MCD Ward Committee Election Date: दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नगर निगम सचिव के समक्ष क्षेत्रीय स्तर के वार्ड समिति चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल किए. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने केशवपुरम क्षेत्र को छोड़कर 12 में से 11 क्षेत्रों में 33 उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी के दो प्रमुख चेहरे प्रेम चौहान और तिलोत्तमा चौधरी ने गुरुवार को चुनाव की तारीखों को फिर से निर्धारित करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी मांगों पर ​कोई आदेश जारी करने से साफ इनकार के बाद दोनों के वकीलों ने अपनी-अपनी याचिका वापस ले ली. 

आप पार्षद प्रेम चौहान ने दक्षिण दिल्ली क्षेत्र से स्थायी समिति सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया था. जबकि तिलोत्तमा चौधरी को नजफगढ़ क्षेत्र से वार्ड समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा गया है. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व सदस्य और आप पार्षद प्रोमिला गुप्ता भी सिविल लाइन क्षेत्र से स्थायी समिति सदस्य के लिए मैदान में हैं. आप विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पुनर्दीप सिंह सब्बी को सिटी एसपी क्षेत्र से स्थायी समिति सदस्य के लिए नामित किया गया है.

बीजेपी ने 12 में से 10 सीटों पर AAP को दी चुनौती 

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के पद के लिए 12 में से 10 क्षेत्रों में 30 उम्मीदवार खड़े किए हैं. उन्होंने दो सिटी एसपी और करोल बाग क्षेत्र से उम्मीदवार नहीं उतारा है. नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह सिविल लाइंस क्षेत्र से स्थायी समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वे 2022 में नगर निगम के एकीकरण से पहले उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं. 

कांग्रेस ने सबीला खातून को SC के लिए बनाया प्रत्याशी 

भाजपा ने नरेला और मध्य क्षेत्र से वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के लिए पवन सहरावत और सुगंधा को मैदान में उतारा है. पूर्वी दिल्ली की पूर्व महापौर नीमा भगत शाहदरा दक्षिण क्षेत्र से स्थायी समिति सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. एमसीडी में केवल नौ पार्षदों वाली कांग्रेस ने शाहदरा दक्षिण क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारे हैं. हाजी जरीफ को क्षेत्रीय अध्यक्ष और नाजिया खातून को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और सबीला खातून को स्थायी समिति सदस्य के लिए नामित किया गया है. 

चार सितंबर को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 12 क्षेत्रों में वार्ड समितियों के गठन के लिए चार सितंबर को मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया गुरुवार (29 सितंबर) को समाप्त हो गई. वार्ड कमेटी के चुनाव में आम आमदी पार्टी और बीजेपी की प्रतिष्ठा स्टैंडिंग कमेटी में सुप्रीमेसी को लेकर दांव पर है.

Delhi Weather: सावधान! दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें- IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget