एक्सप्लोरर

Delhi MCD session Today: आज एमसीडी बैठक में हंगामे के आसार, BJP-Congress की इन मुद्दों पर AAP को घेरने की तैयारी

MCD News Delhi: बीजेपी के नेताओं का कहना है कि आप (AAP) सरकार एक भी चुनावी वादे अभी तक पूरा नहीं कर पाई है. निगम (MCD) के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम का सत्र शुक्रवार को हंगामेदार होने के आसार हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एमसीडी की बैठक को लेकर अभी तक एजेंडा जारी नहीं हुआ है. पार्टी ने 26 अक्टूबर को आयोजित बैठक में फैसला लिया कि वो सदन की बैठक के दौरान डेंगू और वायु प्रदूषण के मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. वहीं, बीजेपी पार्षदों ने भ्रष्टाचार और विकास का मुद्दा उठाने के संकेत दिए हैं. बीजेपी के नेताओं का कहना है कि आप सरकार एक भी चुनावी वादे अभी तक पूरा नहीं कर पाई है. विकास कार्य ठप पड़े हैं. पार्षदों को काम कराने के लिए पैसे आवंटित नहीं किए गए हैं. 

एमसीडी बैठक को लेकर गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में एक बैठक हुई. बैठक के दौरान दिल्ली के लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा करने वाले वायु प्रदूषण और डेंगू के मामलों के तेजी से फैलने को जोरदार तरीके से उठाने का फैसला लिया है. कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि एमसीडी और दिल्ली सरकार के साथ बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद इन समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है.

कांग्रेस करेगी डेंगू और प्रदूषण पर बहस की मांग

कांग्रेस की बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक एमसीडी सदन में जानलेवा प्रदूषण और डेंगू के मामलों पर चर्चा कर इनसे निपटने के लिए कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक कांग्रेस पार्षद सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे. पार्टी ने यह भी तय किया है कि मेयर को बाध्य किया जाए कि वे पहले लोगों को प्रभावित करने वाले इन मुद्दों पर चर्चा कराएं और नगर आयुक्त कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दें.

अभी तक एजेंडा तय नहीं

कांग्रेस ने नेताओं का आरोप है कि आज एमसीडी का सत्र है, लेकिन इसके एजेंडे को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि एजेंडे को अंतिम रूप दिए बिना सदन सत्र आयोजित करना एमसीडी अधिनियम की अवमानना है. नियमानुसार सदन सत्र से 72 घंटे पहले एजेंडा तय किया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और आरोप लगाया कि एमसीडी के मूल मुद्दों से भटककर एमसीडी को तानाशाही तरीके से चलाया जा रहा है.

Delhi Air Pollution News: फिर बिगड़ी दिल्ली की आबोहवा, एक्यूआई 323 के पार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद पर पुलिस के नोटिस के बाद नमाज की इजाजत, नमाजियों ने क्या कहा?
दिल्ली: रेस कोर्स मस्जिद पर पुलिस के नोटिस के बाद नमाज की इजाजत, नमाजियों ने क्या कहा?
दिल्ली: ई-रिक्शा के नियमों में सख्ती, अब बनवाना होगा यह सर्टिफिकेट
दिल्ली: ई-रिक्शा के नियमों में सख्ती, अब बनवाना होगा यह सर्टिफिकेट
दिल्ली में आज ट्रैफिक डायवर्जन, जंतर-मंतर समेत इन इलाकों में रहें सतर्क
दिल्ली में आज ट्रैफिक डायवर्जन, जंतर-मंतर समेत इन इलाकों में रहें सतर्क

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget