एक्सप्लोरर

Delhi MCD Mayor Election: कौन हैं महेश कुमार खींची? जिन्हें AAP ने बनाया मेयर उम्मीदवार

Who Is Mahesh Kumar Khichi: दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं. उससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए महेश कुमार खींची को उम्मीदवार बनाया गया है.

Delhi MCD Mayor Chunav 2024: दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हलचल तेज होती जा रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई है. 'आप' ने मेयर पद के लिए महेश कुमार खींची को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज के नाम की घोषणा हुई है. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 26 अप्रैल 2024 को चुनाव होने हैं.

कौन है महेश कुमार खींची?
महेश कुमार खींची देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं. देव नगर करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है. उन्होंने दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है. वे अपने वार्ड में काफी एक्टिव दिखाई देते हैं. नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में लोगों से लगातार वोट की अपील करते हुए भी कई वार्डों में नजर आ रहे हैं.

आज नामांकन की आखिरी तारीख
दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की गुरुवार को अंतिम तारीख है. सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक ही नामांकन किया जा सकता है. मेयर का पद 3 साल के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. अनुसूचित जाति से जीतकर आया पार्षद ही इस पद पर चुनाव लड़ सकता है.

मौजूदा मेयर डॉ. शैली ऑबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल का कार्यकाल खत्म हो चुका है. एमसीडी के नियम के हिसाब से हर साल मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता है, जबकि एमसीडी का कार्यकाल 5 साल के लिए होता है. इस समय आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 134 पार्षद हैं. इसके साथ ही एक निर्दलीय, एक 3 राज्यसभा सांसद और 13 विधायकों को भी वोट डालने का अधिकार है. वहीं बीजेपी के पास अभी 104 पार्षद हैं. उनके पास 1 निर्दलीय और 7 सांसद और 1 विधायक के अलावा 10 मनोनीत सदस्य भी हैं.

यह भी पढ़ें: MCD Mayor Election 2024: AAP ने महेश खींची को बनाया MCD में मेयर का उम्मीदवार, डिप्टी मेयर चुनाव के लिए किसे दिया मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget