एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election Results 2022: अब शिक्षित पार्षदों के हाथों में होगी एमसीडी की कमान, जानें क्या है इनकी योग्यता

MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम के चुनावी मैदान में 1349 उम्मीदवारों के बीच 250 सीटों पर बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला. इस चुनाव में आप ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की.

Delhi MCD Election Results 2022: हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक व्यवस्था पूरे दुनिया के लिए एक मिसाल है लेकिन खासतौर पर बीते कुछ सालों से योग्य व शिक्षित उम्मीदवारों को लेकर चुनावी दौर में मतदाताओं की तरफ से एक अलग ललक देखी जा रही है. दिल्ली नगर निगम चुनाव बीते महीने से काफी सुर्खियों में रहा , परिणाम आ चुके हैं जिसमे आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में बहुमत हासिल किया है.

एमसीडी के चुनावी मैदान में 1349 उम्मीदवारों के बीच 250 सीटों पर बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला. वैसे इस बार एमसीडी परिणाम में लोकतंत्र को सशक्त करने वाली एक मजबूत कड़ी सामने निकल कर आई है, एमसीडी चुनाव में अधिकांश शिक्षित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

इतने उम्मीदवारों ने पूरी की 12वीं की पढ़ाई 

अब लोकसभा विधानसभा ग्राम पंचायत या निगम चुनाव में उम्मीदवारों का शिक्षित होना सबसे अधिक चर्चा का विषय होता है. दिल्ली एमसीडी मतगणना के बाद एडीआर द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जीत हासिल करने वाले कुल 51% (128) उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है, इसके अलावा 67 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन किया है, वहीं 116 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या अन्य उच्च शिक्षा तक की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा 28 नवनिर्वाचित पार्षद पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

पीएचडी होल्डर हैं आप पार्षद शैली ओबरॉय

इस एमसीडी चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों में से शिक्षक, समाज सेवक, अधिवक्ता, व्यापारी, गृहणियों की संख्या पहले की तुलना में अधिक है. हलफनामा में दी गई जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय पीएचडी होल्डर है और वो वर्तमान में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.

दिल्ली एमसीडी में केवल 2 अशिक्षित उम्मीदवार 

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार दो ऐसे उम्मीदवार हैं जो अशिक्षित हैं, वहीं दो ऐसे जीते उम्मीदवारों भी है जिनके शिक्षा के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इस एमसीडी चुनाव में आप की तरफ से जीते सर्वाधिक शिक्षित उम्मीदवारों में रोहतास नगर वार्ड से जीत हासिल करने वाली सबसे युवा पार्षद 24 साल की शिवानी आईएएस की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने पूर्व पार्षद सुमनलता नागर को 272 वोटों से हराया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने फेक करेंसी के इंटरनेशनल सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget