एक्सप्लोरर

MCD Polls 2022: एमसीडी चुनाव के दिन सुबह तड़के चार बजे से ही शुरू हो जाएगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया बयान

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव की वोटिंग को देखते हुए मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी. बता दें चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिये होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी.”बयान में कहा गया है, “सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी. सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी.”

4 दिसंबर को होगी  वोटिंग
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसके साथ ही तीनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार की पहले ही घोषणा कर चुकी हैं. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए समय निर्धारित कर दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी. दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा. जबकि चुनवी के नतीजे सात दिसंबर को आएंगे.

केजरीवाल डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की
चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में तीन प्रमुख पार्टियों में टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं ने तो अभी से ही अपनी जीती सीट का दावा कर दिया है. एमसीडी चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है, यही वजह है कि मंगलवार से सीएम केजरीवाल अपने पहले डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत चिराग दिल्ली से की. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नुक्कड़ सभा, पदयात्रा, रोड शो, जनसभा और अनेक माध्यम से एमसीडी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है.

2 दिसंबर को थम जाएगा प्रचार 
एक तरफ बीजेपी ने कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित शीर्ष नेताओं को एमसीडी प्रचार में उतार दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में हर एक वार्ड में अपने स्टार प्रचारकों को उतारा है. एमसीडी चुनाव का प्रचार 2 दिसंबर को थम जाएगा और अंतिम दौर में यह पार्टियां अपने प्रचार में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती हैं. 

Delhi MCD Election 2022: किस पार्टी के कितने प्रत्याशी, यहां जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget