एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन CM केजरीवाल के ताबड़तोड़ कार्यक्रम, सिसोदिया निकालेंगे बाइक रैली

Delhi MCD Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने बीते 4 से 5 दिनों में दिल्ली एमसीडी चुनाव पर खासा जोर दिया है. सीएम केजरीवाल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट के लिए ग्राउंड पर उतरकर अपील कर रहे हैं.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए प्रचार-प्रसार का शुक्रवार को अंतिम दिन है. शाम 5:00 बजे प्रचार थम जाएगा. इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रचार-प्रसार को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. अंतिम समय में प्रचार-प्रसार समीकरण बदलने वाला होता है और कई मायनों में पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस बार की एमसीडी लड़ाई बेहद रोचक है. आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से शीर्ष नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का ताबड़तोड़ कार्यक्रम निर्धारित है.

गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त अरविंद केजरीवाल ने बीते 4 से 5 दिनों में दिल्ली एमसीडी चुनाव पर खासा जोर दिया है. डोर-टू-डोर कैंपेन, रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम कर लगातार दिल्ली के लोगों से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने के लिए सीएम केजरीवाल ग्राउंड पर उतरकर अपील कर रहे हैं. वहीं शुक्रवार को 11:00 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में टाउन हॉल कार्यक्रम में योगा टीचर से सीएम केजरीवाल संवाद करेंगे. योगा क्लासेज को बंद कराने को लेकर दिल्ली में बीते दिनों विवाद छिड़ा था.

बीजेपी पर हमला बोल सकते हैं केजरीवाल
इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल और बीजेपी पर सीएम केजरीवाल निशाना साध सकते हैं. शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे टाउन हॉल कार्यक्रम में विरानिया चौक पर व्यापारियों के साथ सीएम केजरीवाल संवाद करेंगे और उनकी बातों को सुनेंगे. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए भी विशेष ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनावी बागडोर संभाले हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया रोजाना लगभग 14 से ज्यादा जनसंवाद कर रहे हैं. मनीष सिसोदिया शुक्रवार को अपने विधानसभा पटपड़गंज में एक बाइक रैली निकालेंगे, जिसमें वे क्षेत्र के लोगों से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करेंगे.

घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे सिसोदिया
अपने विधानसभा में अच्छे वोट प्रतिशत के साथ उम्मीदवारों को जीत दिलाने की एक बड़ी चुनौती डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कंधों पर है. इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता शुक्रवार को चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम घंटों में आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather and Pollution Update: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से घुट रहा दम! गंभीर श्रेणी में AQI, तापमान में आई गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget