एक्सप्लोरर

MCD News: डेंगू और मलेरिया पर काबू पाने को MCD ने उतारी कर्मचारियों की फौज, शैली ओबेरॉय बोलीं- 'इस बार हालात नाजुक, रहें सतर्क'

MCD Dengue And Malaria News: ताजा मानसून के दौरान दिल्ली में अभी तक 77 डेंगू के केस,  30 मलेरिया और चिकनगुनिया के 4 केस सामने आए हैं. पिछले सालों की तुलना में इस बार हालात अलग.

Delhi News: दिल्ली में बढ़ते डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया के केस को लेकर अब एमसीडी ने इसे नियंत्रित करने के लिए अपने प्रयास को तेज कर दिया है. सिविक सेंटर में हुई बैठक के बाद दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने कहा कि इस बार भी एमसीडी कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों की फौज ग्राउंड पर उतर कर जनता तक सीधा पहुंचेगी. डेंगू और मलेरिया से बचाव की रणनीति के तहत हर संभव प्रयास को अपनाने के लिए लोगों से अपील करेगी. इसके अलावा, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जांच के लिए घरों तक पहुंचने वाले डीबीसी वर्करों का सहयोग करें.

एमसीडी सिविक सेंटर में एमसीडी कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान दिल्ली मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में 77 डेंगू के केस,  30 मलेरिया  और चिकनगुनिया के 4 केस सामने आए हैं. पिछले सालों की तुलना में इस बार हालात अलग हैं. इसके लिए एमसीडी की तैयारी पूरी होनी चाहिए. एमसीडी के अधिकारी और कर्मचारी हर स्थिति पर नजर बनाए रखें. दिल्ली में डेंगू मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए 3000 डीबीसी वर्कर्स व 2000 एमसीडी के फील्ड वर्करों को ग्राउंड पर उतारा जा रहा है, जो लोगों के घर तक पहुंचकर डेंगू मलेरिया से रोकथाम के साथ जलभराव और गंदगी की जांच करेंगे. साथ ही रोगों से रोकथाम के लिए जनता को जागरूक करेंगे.

नियमों का उल्लंघन करने वालों के कटेंगे चालान 

दिल्ली मेयर ने कहा कि डेंगू और मलेरिया स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ, बेहद गंभीर विषय है. अगर जनता का सहयोग न मिला तो बढ़ते केस की वजह से हालात को नियंत्रण करने में काफी मुश्किलें आ सकती है. इसलिए दिल्ली मेयर ने दफ्तर विभाग आम लोगों सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें. साफ सफाई का ध्यान रखें. इसके अलावा, यह भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि एमसीडी लोगों को चालान काट कर बिल्कुल भी परेशान नहीं करना चाहती, लेकिन नियमों को अनदेखा किया गया और अगर सख्ती बरतने की आवश्यकता पड़ी तो चालान भी काटे जाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Shopping Festival: दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में होगा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन, 5000 कारोबारी बनेंगे भागीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget