एक्सप्लोरर

Delhi MCD Anti Encroachment Drive: दिल्ली में आज फिर गरजेगा बुलडोजर, इन इलाकों में होगी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई 

Anti Encroachment Drive: दिल्ली कोर्ट के आदेश पर एमसीडी की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस नांगल राया क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होगी. 

Delhi News: एमसीडी एंटी इनक्रोचमेंट ड्राइव टुडे: देश की राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर जारी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली के नांगल राया बाजार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई होगी. नांगल राया क्षेत्र में कोर्ट के आदेश अनुसार संपत्ति पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को बुलडोजर द्वारा हटाया जाएगा. 

इससे पहले राजधानी दिल्ली में रविवार को तुगलकाबाद  किला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से अभियान चलाया गया, जिसमें बुलडोजर द्वारा ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई. इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी रहा जहां भारी संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी देखी गई.

आज इन क्षेत्रों में होगी कार्रवाई

दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोर्ट के मिले आदेशानुसार विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. कल रविवार के दिन तुगलकाबाद किला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी देखने को मिली. इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया. दक्षिण पूर्वी जिले के अधिकारी, एसडीएम, अर्धसैनिक बल, रैपिड एक्शन फोर्स व ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी रही. आज दिल्ली के नांगल राया बाजार में एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों पर भी प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी. पैदल आवागमन पर रोक नहीं लगेगा, लेकिन ध्वस्तिकरण वाले क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

एमसीडी की कार्रवाई से लोग परेशान 

दिल्ली कोर्ट के आदेश अनुसार आज बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. वहीं कुछ लोग आशियाना ध्वस्त होने की वजह से बेहद परेशान दिखाई दिए. जिन लोगों के घरों पर अवैध अतिक्रमण होने की वजह से कार्रवाई हुई, उन लोगों का कहना था कि यह हमारे मेहनत मजदूरी से तैयार हुआ मकान था. इसे रोकने के लिए और हमारे लिए वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में विचार करना चाहिए. अब हम सड़कों पर आ चुके हैं. इस स्थिति में दोबारा घर बनाना हमारे लिए संभव नहीं है. मकान न होने की वजह से हमारे जीवन और परिवार पर बड़ा संकट आ चुका है.

यह भी पढ़ें: Delhi: एलजी ने लिया यमुना के पानी का जायजा, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget