एक्सप्लोरर

Delhi News: बीयर पार्टी में बहस के बाद हुई थी MBA स्टूडेंट की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Murder Case: पुलिस की टीम आरोपी वीरेंद्र के बारे में जानकारी जुटाने लगी. वीरेंद्र पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. भूख लगने पर भंडारे का खाना खाने पहुंच जाता.

Delhi Murder Case: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एमबीए स्टूडेंट हत्याकांड का खुलासा क्राइम ब्रांच ने कर दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का मृतक के साथ समलैंगिक सम्बंध था. बीयर पार्टी में कहासुनी के बाद गला दबाकर स्टूडेंट की हत्या कर दी गयी थी. क्राइम ब्रांच ने हत्या के मुख्य आरोपी को गुरुग्राम से छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है. वीरेंद्र गुरुग्राम का रहने वाला है.

डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि 23 वर्षीय हर्ष की बॉडी खिड़की एक्सटेंशन के फ्लैट से मिली थी. हर्ष दो साल से किराए का फ्लैट लेकर दोस्त के साथ रहता था. दोस्त ने घटना वाले दिन सुबह पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी. उसने बताया था कि नाइट शिफ्ट से लौटने पर फ्लैट में हर्ष को मृत पाया. मृतक सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला था. पुलिस ने मालवीय नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. शुरुआती छानबीन में पता चला कि मृतक दिल्ली एनसीआर में चल रहे होमोसेक्सुअल क्लब का मेंबर भी था.

एमबीए स्टूडेंट हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने मोहित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी वीरेंद्र पुलिस की पकड़ से दूर था. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की भी जांच में मदद ली गयी. पुलिस की टीम आरोपी वीरेंद्र के बारे में जानकारी जुटाने लगी. वीरेंद्र पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. आखिरकार गुरुग्राम में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि  आरोपी वीरेंद्र दोस्त मोहित के साथ रैपीडो में काम करता था.

मृतक की मां से आरोपी का था संबंध

कुछ साल पहले मृतक हर्ष की मां से आरोपी की दोस्ती हो गयी. दोस्ती धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गयी. दो साल पहले मृतक हर्ष को अवैध संबंध की भनक लग गयी. उसने मां के साथ वीरेंद्र को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. हर्ष वीरेंद्र की हत्या का मंसूबा बनाने लगा. बाद में दोनों की दोस्ती हो गयी. दोस्ती के बाद दोनों में  समलैंगिक संबंध भी बन गया. आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि 11 अप्रैल को हर्ष ने वीडियो कॉल करके बीयर पार्टी के लिए फ्लैट पर बुलाया. वीरेंद्र दोस्त मोहित के साथ पहुंचा. बीयर पार्टी में उसने हर्ष के साथ शारीरिक संबंध बनाया.

नशे में कहासुनी के बाद दबाया गला

नशे में हर्ष से वीरेंद्र की कहासुनी हो गई. गुस्से में उसने हर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वीरेंद्र ने दोस्त मोहित की सहायता से हत्या को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की. मृतक का मोबाइल लेकर दोनों मौके से फरार हो गए. उसने हर्ष का मोबाइल रोहिणी इलाके में फेंक दिया. पुलिस से बचने के लिये देहरादून हरिद्वार में भी छुप कर रहा. फरार रहने के दौरान उसने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया. पैसे नहीं होने पर आरोपी ट्रेन में बिना टिकट सफर करता. भूख मिटाने के लिए लंगर-भंडारे पहुंच जाता. 

दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग की घटना पर बड़ा खुलासा, 31 मार्च को खत्म हो गई थी NOC

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
कांग्रेस रैली से नाराज व्यापारियों ने फिर लिखा राहुल गांधी को पत्र- 'हमसे 20 मिनट मिल लें'
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget