एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में 'आप' के कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाने पर बीजेपी विधायकों ने किया हंगामा, मार्शल ने लिया ये एक्शन

दिल्ली विधानसभा में आप विधायकों के कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाए जाने पर व्यवधान डालने के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के दो विधायकों को सदन से दिनभर के लिए बाहर कर दिया.

Delhi: दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों द्वारा मंगलवार को कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे उठाए गए थे. इस दौरान कथित रूप से व्यवधान डालने पर विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) और ओपी शर्मा (OP Sharma) को मंगलवार को सदन से दिनभर की कार्यवाही के लिए बाहर कर दिया. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था (Law & Order) की स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ ‘आप’ के विधायकों द्वारा केन्द्र पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दल के दोनों विधायकों ने आपत्ति जतायी थी.

आप विधायक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सदन में तलब किए जाने की मांग की

बता दें कि जंगपुरा से ‘आप’ के विधायक प्रवीण कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक किशोर को चाकू मारने की घटना का जिक्र किया और मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त को सदन में तलब किया जाए और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जवाब मांगा जाए.

उप राज्यपाल के आदेश ने दिल्ली को कर दिया है बर्बाद- विधानसभा अध्यक्ष

वहीं विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल के आदेश का हवाला देते हुए विभिन्न विभागों ने सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है. गोयल ने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल के आदेश ने विभागों का हौसला बढ़ाया है और जवाब नहीं दिए गए हैं. उप राज्यपाल के पत्र का हवाला देते हुए आज पांच से छह सवालों के जवाब नहीं दिए गए. उस आदेश ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है.’’

गोयल कहा उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को बनाया जा रहा है अक्षम

उन्होंने, भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता और ओम प्रकाश शर्मा के विरोध करने और उनके साथ बहस करने पर, उन्हें सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया. गोयल ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र के आदेश के तहत, उप राज्यपाल के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को अक्षम बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

पहलवान सुशील कुमार तिहाड़ जेल में कैदियों को दे रहें हैं कुश्ती की ट्रेनिंग, जेल अधिकारियों ने दी परमिशन

होली के दिन झगड़ों में आई 32.8 फीसदी की गिरावट, जानें- क्या कहते हैं दिल्ली पुलिस के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
दिल्ली में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा
राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा
दिल्ली: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियां तेज, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
दिल्ली: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियां तेज, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
Embed widget