दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बेहोशी की हालत में छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब यहां एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग लग गई. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत होने की सूचना है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आग की सूचना पर दमकल की बीस गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक छह लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बेसमेंट में लगी आग
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, रात 9:30 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल टीम ने तेजी दिखाते हुए आग को बेसमेंट में ही काबू कर लिया,लेकिन उसका धुंआ ऊपर चार मंजिल तक भर गया था. जिस कारण राहत एवं बचाव में दिक्कत हुई. तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों को बचाकर निकाला गया. बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार लोगों की मौत हो चुकी है.
फैक्ट्री मालिक से होगी पूछताछ
डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अभी आग लगने का कोई कारण नहीं पता चल सका है. फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाया गया है. ठेकेदार और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. अभी यह पता नहीं चल् सका है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने मजदूर थे.
उन्होंने बताया कि आग बेसमेंट से ऊपर मंजिल तक फैली, और धुंआ भरने से ज्यादा लोग बेहोश हो गए. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है. इसके बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं कोई अंदर फंसा तो नहीं है. उधर जूता फैक्ट्री में आग की खबर से आधी रात तक हड़कंप मचा रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था.
यह भी पढ़ें: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला






















