एक्सप्लोरर

'मैं पुलिस हूं', कहकर युवक को दिल्ली से किया अगवा, फिर मांगी फिरौती, ऐसे खुली पूरी प्लानिंग की पोल

दिल्ली के किशनगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर युवक का अपहरण कर जबरन वसूली की कोशिश करने वाले 5 आरोपी पकड़े गए हैं. इन अपराधियों ने राह चलते शख्स को पुलिस बताकर गाड़ी में बिठा लिया था.

Delhi Extortion Case: दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को पुलिस अफसर बताकर पांच युवकों ने एक युवक को अगवा किया और एक्सटॉर्शन मनी की मांग की. मगर उनकी यह फिल्मी साजिश ज्यादा देर टिक नहीं पाई, पीड़ित की समझदारी और पुलिस की तेज़ जांच के चलते सभी आरोपी पकड़े गए.

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में प्रवेश, आर्यमन चौधरी, ऋतिक, देव आनंद यादव और सरमन राय नाम के पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और 22 से 25 वर्ष के उम्र के हैं.

दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर जबरन किया अगवा
 
डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक, मामला 15 जून की रात का है, जब मुनिरका निवासी एक युवक को अचानक कुछ अजनबियों ने रास्ते में रोका. खुद को ‘दिल्ली पुलिस’ का अधिकारी बताकर उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया. उसके बाद धमकाकर उससे मोटी रकम की मांग करने लगे. लेकिन पीड़ित घबराया नहीं. मौका मिलते ही वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल भागा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी रणवीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर राजीव कुमार और उनकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की. घटना के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. हालांकि वारदात में जिस कार का इस्तेमाल हुआ था, उसका नंबर स्पष्ट नहीं था, लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से वाहन का लोकेशन और मूवमेंट ट्रेस किया.

गाड़ी को ट्रेस कर पहुंची पुलिस

जांच में आखिरकार पता चला कि गाड़ी सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले प्रवेश नामक युवक के नाम रजिस्टर्ड है, जो जयपुर का मूल निवासी है. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. प्रवेश ने न सिर्फ वारदात में अपनी भूमिका कबूली, बल्कि बाकी चार साथियों के नाम भी बताए. उसने बताया कि, वह वारदात के दौरान गाड़ी ड्राइव कर रहा था और उसके साथ गाड़ी में चार साथी भी मौजूद थे.

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी उनके ठिकानों से दबोच लिया. प्रवेश जयपुर का, आर्यमन हिमाचल प्रदेश का, ऋतिक उत्तर प्रदेश के झांसी का, देव आनंद अलवर राजस्थान का और सरमन राय कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है. इन सभी ने स्नातक की पढ़ाई की है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget