एक्सप्लोरर

Delhi: गैरकानूनी तरीके से आधे घंटे तक हिरासत में रहा शख्स, HC ने 50 हजार के मुआवजे का दिया आदेश

Delhi High Court Decision: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज एक ऐसा फैसला सुनाया जिसको लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शख्स को गौरकानूनी हिरासत में रखने के लिए 50 हजार के मुआवजे का आदेश दिया.

Delhi News:  दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शख्स को गौरकानूनी हिरासत में रखने के लिए 50 हजार के मुआवजे का आदेश दिया. दिल्ली हाई कोर्ट ने उस व्यक्ति को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है, जिसे बिना किसी वैध कारण के दिल्ली पुलिस ने लॉकअप में लगभग आधे घंटे तक गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा था.

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने निर्देश दिया कि मुआवजे की राशि बदरपुर पुलिस स्टेशन के दो उप-निरीक्षकों के वेतन से काट ली जाए, जो उस व्यक्ति को हिरासत में लेने और लॉकअप में रखने के लिए जिम्मेदार थे. अदालत ने एक दंडात्मक उपाय की जरूरत की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘याचिकाकर्ता द्वारा थोड़ी देर के लिए भी लॉक-अप में बिताया गया समय उन पुलिस अधिकारियों को बरी नहीं कर सकता, जिन्होंने कानून द्वारा स्थापित उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना याचिकाकर्ता को उसकी स्वतंत्रता से वंचित कर दिया है.'

क्या था मामला?

यह मामला पिछले साल सितंबर में पुलिस लॉकअप में गैरकानूनी हिरासत से संबंधित मुआवजे के लिए उस व्यक्ति की याचिका के इर्द-गिर्द घूमता है. एक महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गई. एक उप-निरीक्षक को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उसने याचिकाकर्ता को एक महिला के साथ पाया. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उसे रात 11:01 बजे लॉकअप में रखा गया और बिना किसी औपचारिक गिरफ्तारी, एफआईआर या डीडी एंट्री के रात 11:24 बजे रिहा कर दिया गया. 

पुलिस अधिकारी कानून से ऊपर नहीं- जज

न्यायमूर्ति प्रसाद ने मामले का निपटारा करते हुए, याचिकाकर्ता की स्वतंत्रता की उपेक्षा करने और गिरफ्तारी से संबंधित उचित कानूनी प्रक्रियाओं या सिद्धांतों का पालन किए बिना उसे हिरासत में लेने के अधिकारियों के मनमानी तरीके पर गहरी चिंता व्यक्त की. अदालत ने आगे कहा कि वह पुलिस द्वारा नागरिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार से परेशान है, साथ ही कहा कि पुलिस अधिकारियों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसे कि वे कानून से ऊपर हैं.

ये भी पढ़ें: DMRC News: ICC वर्ल्ड कप मैचों के दौरान देर तक चलेंगी आखिरी मेट्रो ट्रेनें, दो दर्जन अधिक मेट्रो लगाएंगी फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget