एक्सप्लोरर

Delhi Metro: ICC वर्ल्ड कप मैचों के दौरान देर तक चलेंगी आखिरी दिल्ली मेट्रो की ट्रेनें, जानें टाइमिंग

Delhi Metro News: DMRC ने क्रिकेट प्रेमियों की घर वापसी के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के समय को बढ़ाने का फैसला किया है. संभावित भीड़ को देखते हुए लगभग 24 मेट्रो ट्रेन अतिरिक्त चलेंगी.

Delhi News: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और इसका खुमार भी लोगों के सिर चढ़ने लगा है. क्रिकेट के प्रति यह दीवानगी और भी परवान तब चढ़ जाती है जब भारत का मैच होता है, और इस बार का वर्ल्ड कप तो और भी खास है क्योंकि यह भारत मे हो रहा है, तो ऐसे में हजारों लोग उन शहरों में मैच देखने के लिए स्टेडियम का रुख करेंगे. जिसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां कल यानी 7 अक्टूबर से अपने मिशन वर्ल्ड कप का आगाज करेगा वो भी विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने. ऐसे में काफी संख्या में दर्शकों के दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला स्टेडियम) में पहुंचने की संभावना है. जिसे देखते हुए जिसे देखते हुए, डीएमआरसी ने क्रिकेट प्रेमियों की घर वापसी के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के समय को बढ़ाने का फैसला किया है.

दिल्ली में क्रिकेट वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे आयोजित

DMRC ने यह निर्णय केवल कल के मैच के लिए नहीं बल्कि दिल्ली में होने वाले सभी डे-नाईट मैच में दर्शकों की सुविधा के लिए अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा को लगभग 30 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. DMRC के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एबीपी लाईव की टीम को बताया कि दिल्ली में अक्टूबर महीने की 7, 11, 15, 25 और नवम्बर महीनर की 6 तारीख़ को होने वाले डे-नाईट मैचों में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन को छोड़कर सभी लाईन की आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसे लगभग आधे घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

दो दर्जन मेट्रो ट्रेनें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

यह स्टेडियम दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के सटा हुआ है, जो कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर यानी वायलेट लाइन पर स्थित है. मैच की समाप्ति पर आसपास के मेट्रो स्टेशन पर दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए लगभग 24 मेट्रो ट्रेन अतिरिक्त फेरे लगाएंगी.इतना ही नहीं मैच के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे.

मैच के दिन होगा आखिरी मेट्रो का परिचालन

बता दें कि डे-नाईट मैच के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन को छोड़ कर अन्य सभी लाईन पर इस समय के अनुसार मेट्रो ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.
रेड लाइन- रिठाला शहीद स्थल नया बस अड्डा
● नया बस अड्डा से रात 11 बजे की जगह 11.30 बजे
● रिठाला से 11.00 बजे की जगह 11:35 बजे रात तक चलेगी

येलो लाइन- समयपुर बादली मिलेनियम सिटी सेंटर
●समयपुर बादली रात 11.00 बजे की जगह 11.35 बजे
● मिलेनियम सिटी सेंटर रात 11.00 बजे

ब्लू लाइन (लाइन- 3/4)- द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली
●नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रात 11 बजे
●वैशाली रात 11 बजे
●द्वारका सेक्टर-21 ( नोएडा की ओर)- रात 10.32 बजे की जगह 11.08 बजे
● द्वारका सेक्टर-21 (वैशाली की ओर)-रात 10.50 बजे

ग्रीन लाइन (लाइन 5)- ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर / इंद्रलोक
●कीर्तिनगर रात 11 बजे की जगह 12.10 बजे
●इंद्रलोक रात 11 बजे की जगह 12.20 बजे
●ब्रिगेडियर, होशियार सिंह (इंद्रलोक के लिए) रात 10.40 बजे
●ब्रिगेडियर होशियार सिंह से (कीर्ति नगर के लिए) 10.46 बजे

वायलेट लाइन- कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह
● कश्मीरी गेट 11 बजे की जगह रात 11:30 बजे
●राजा नाहर सिंह - 10.36 बजे

पिंक लाइन- मजलिस पार्क से शिव विहार
● मजलिस पार्क रात 11 बजे की जगह 11.20 पर चलेगी
●शिव विहार रात 11 बजे की जगह 11.15 बजे चलेगी

मैजेंटा लाइन- जनकपुरी पश्चिम से बोटैनिकल गार्डन
●जनकपुरी (पश्चिम) से बॉटेनिकल गार्डन के लिए रात 11 बजे की जगह 11.40 बजे चलेगी
●बॉटनिकल गार्डन से रात 11 बजे की जगह 12 बजे रात को चलेगी

ग्रे लाइन- द्वारका से ढांसा बस स्टैंड
●द्वारका रात 11 बजे बजे की जगह 12:30 बजे चलेगी
●ढांसा बस स्टैंड 11 बज की जगह 12.15 बजे रात को चलेगी

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrest: 'अब तो यह स्पष्ट है केजरीवाल भ्रष्ट है', दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा का 19 चौराहों पर प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget