एक्सप्लोरर

Delhi Record Liquor Sale: होली पर शराब बिक्री के टूटे रिकॉर्ड, सिर्फ 6 मार्च को इतने करोड़ की हुई बिक्री  

Delhi Liquor Sale: कोरोना के बाद पहली बार लोगों ने होली के मौके पर जमकर शराब पी. मार्च माह में होली तक 227 करोड़ रुपए के शराब की बिक्री हुई.

Delhi Record Liquor Sale on Holi 2023: कोरोना काल के बाद पहली बार देशभर के लोगों ने एक दिन पहले होली का त्योहार जमकर मनाया. चूंकि, रंगीन त्योहार होली शराब के शौकीनों के लिए सबसे बेहतर मौका होता है, इसलिए लोगों ने छककर शराब पीने का लुत्फ भी उठाया. आखिर ऐसा करें भी क्यों नहीं, होली के दिन तो पीने के लिए खास होता है. खास बात यह है ​कि हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने एन्जॉय करने के लिए पहले से ही शराब की खरीदारी शुरू कर दी थी. फिर, इस बार जमकर शराब की बिक्री भी हुई.

अगर, बात करें केवल दिल्ली की तो इस बार शराब प्रेमियों ने खुल कर शराब की खरीदारी की और छककर पी. सिर्फ 6 मार्च यानी सोमवार को ही दिल्ली में लगभग 60 करोड़ रुपए की शराब बिकी. यह दिल्ली के अब तक के इतिहास में शराब बिक्री के एक दिन का रिकॉर्ड है. वहीं, इस महीने की बात की जाए तो होली तक 1 करोड़ 13 लाख शराब की बोतलें बिक चुकी है. इसकी कुल कीमत 227 करोड़ रुपए है. वहीं, इस साल दिल्ली के 5600 दुकानों से राजस्व विभाग ने 6100 करोड़ रुपए के राजस्व की कमाई की है. इसमें 5 हजार करोड़ रुपए शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले एक्साइज फी से जबकि 1100 करोड़ रुपए अन्य टैक्स के रूम में प्राप्त हुए. इन आंकड़ों में दिल्ली के उन 960 रेस्टॉरेंट, होटल और क्लब की बिक्री शामिल नहीं हैं, जहां शराब परोसी जाती है.

सिर्फ 06 मार्च को बिके 58 करोड़ के शराब 

एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के राजस्व संग्रह से कहीं बेहतर इस बार मार्च का राजस्व संग्रह रहा. 6 मार्च को 58 करोड़ की 26 लाख बोतलें बिकीं. वहीं, 1 मार्च को शराब की 15.2 लाख बोतलें 27.9 करोड़ रुपए की बिकीं, 2 मार्च को 26.5 करोड़ रुपए की 14.6 लाख बोतलें बिकी, 3 मार्च को 31.9 करोड़ रुपये की 16.5 लाख बोतलें, 4 मार्च को 35.5 करोड़ रुपये की 17.9 लाख बोतलें, 5 मार्च को 46.5 करोड़ रुपये की 22.9 लाख बोतलें और 6 मार्च को 26 लाख बोतलें बिकीं थी, जिनकी कुल कीमत 58.8 करोड़ रुपए थी. जबकि होली के ठीक पहले 7 मार्च को 20 लाख बॉटल शराब की बिक्री का अंदाजा लगाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है. अगर 07 मार्च के आंकड़ों को नहीं जोड़ें तो भी इस महीने अब तक 227 करोड़ की शराब दिल्ली वाले गटक चुके हैं.

सबसे ज्यादा बिके हजार रुपए रेंज की शराब 

खास बात यह है कि होली के मौके पर लोग विस्की और बीयर की एक-दो बॉटल नहीं बल्कि कार्टन खरीदते नजर आए. इसके लिए शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाईनें भी देखी गई थी. वहीं बात करें ब्रांड की तो, शराब के दुकानदारों ने बताया कि ज्यादातर लोग व्हिस्की, वोदका और स्कॉच खरीद रहे थे. मौसम थोड़ा गर्म होता देखकर कुछ लोगों ने बीयर भी खरीदी. अधिकांश लोगों ने 400 से 1000 रुपए प्रति बोतल वाली शराब खरीदी. दुकानदारों ने बताया कि बहुत महंगी शराबों की बिक्री ज्यादा नहीं हुई. जबकि दिवाली के मौके पर महंगी शराबों की बिक्री अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें: Delhi News Live: 'मनीष सिसोदिया के पास हैं सीएम केजरीवाल के राज', मनोज तिवारी का सवाल- क्या उन्हें जान से मारने की कर रहे हैं साजिश?

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें
भारी बारिश ने रोकी दिल्ली! सड़कें बनीं तालाब, रेंगता रहा ट्रैफिक; देखें तस्वीरें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget