एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में यमुना के किनारे दिखेगी कश्मीर की झलक, लगाए जा रहे चेरी ब्लॉसम और चिनार के पौधे

Yamuna River: दिल्ली में यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में चेरी ब्लॉसम और चिनार के पौधे लगाए जा रहे हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दिशा निर्देशों पर ग्रीनरी मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Yamuna River News: यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों की तस्वीर बदलने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का लगातार निरीक्षण करने का सकारात्मक असर जमीन पर दिखने लगा है. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए निर्धारित समय में  11 किलोमीटर तक के तटवर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह बदलने का आदेश दिया है, जिसके बाद शुरुआती चरण में पहले की तुलना में यमुना नदी साफ होती भी दिखाई दे रही है. यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधारोपण, सुंदरीकरण, ग्रीनरी मिशन को बढ़ावा और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और अब तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष प्रकार का पौधारोपण होने से हिंदुस्तान के खूबसूरत और चर्चित राज्यों की झलक भी दिल्ली में ही देखने को मिलेगी.

दिल्ली के यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पहली बार कई  विशेष प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए गए, जिसमें चिनार और चेरी ब्लॉसम के पौधे भी शामिल हैं. इससे पहले राजधानी दिल्ली में ऐसे पौधों को कभी नहीं लगाया गया है. इसके अलावा बोगनवेलिया, कनेर, सेमल और कचनार जैसे पौधे भी लगाए गए हैं. चेरी ब्लॉसम के पेड़ में प्रमुख तौर पर सफेद और गुलाबी रंगों के खूबसूरत फूल होते हैं और ज्यादातर यह शिलांग, बेंगलुरु और शिमला जैसे शहरों में अधिक देखा जाता है. वहां की प्रकृति इस खास प्रकार के पौधों के लिए काफी अनुकूल होती है. वहीं चिनार के पेड़ को हम ज्यादातर जम्मू कश्मीर में देखते हैं इसमें अधिक पत्तियां भी निकलती हैं. इन खास प्रकार के पौधों के लगने से यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों की तस्वीर बदल जाएगी. जहाँ पहले इन क्षेत्रों से दुर्गन्ध और गंदगी की वजह से लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता था, वहीं ये खुशबूदार फूल अब लोगों को देश के दूसरे राज्यों की याद दिलाएंगे.

जून तक दिखने लगेगी बदलती यमुना की तस्वीर

यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता, पौधारोपण और सुंदरीकरण सहित अनेक कार्यों को गति देने के लिए उप राज्यपाल द्वारा अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. इसके अलावा वह खुद अधिकारियों के साथ यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों का कई बार स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं और यह संभावना जताई जा रही है कि जून के अंतिम सप्ताह तक यमुना की बदलती तस्वीर भी दिखने लगेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: मेट्रो में टोकन नहीं, QR Code वाली पेपर टिकट से करें एंट्री, 1 घंटे के अंदर यात्रियों ने नहीं किया ये काम तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 2027 से सिर्फ ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM का बड़ा फैसला 
दिल्ली में 2027 से सिर्फ ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM का बड़ा फैसला 
PM का काफिला कम होने पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी पूरी...'
PM का काफिला कम होने पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी पूरी...'
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने की किराया में बढ़ोतरी की मांग, CM रेखा गुप्ता के नाम सौंपा ज्ञापन
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने की किराया में बढ़ोतरी की मांग, CM रेखा गुप्ता के नाम सौंपा ज्ञापन
भोजशाला पर HC के फैसले पर मौलाना साजिश रशीदी का बड़ा बयान, 'अभी जो लोग अपनी जीत...'
भोजशाला पर HC के फैसले पर मौलाना साजिश रशीदी का बड़ा बयान, 'अभी जो लोग अपनी जीत...'

वीडियोज

Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi
Petrol-Diesel CNG Price Hike | Chitra Tripathi: गैस-तेल-सोना- दूध- देश को महंगाई का सदमा! | PM Modi
RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget