एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: एक्साइज पॉलिसी लागू करने में चूक पर LG का बड़ा एक्शन, IAS समेत 11 अधिकारी निलंबित

Delhi News: उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में ‘गंभीर चूक’ को लेकर एक आईएएस समेत 11 अधिकारियों को निलंबित कर दिया.

Delhi News: उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में ‘गंभीर चूक’ को लेकर एक आईएएस समेत 11 अधिकारियों को निलंबित कर दिया. हालांकि, ‘आप’ सरकार ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर कुछ निजी कारोबारियों का‘विशेष पक्ष लेने’ का आरोप लगाया और इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की. सूत्रों ने बताया कि जिन अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी गई उनमें राष्ट्रीय राजधानी के तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपीकृष्ण (2012 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी), उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी, तीन तदर्थ डीएएनआईसीएस अधिकारी और दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के छह अधिकारी शामिल हैं. 

उपराज्यपाल ने रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, उपराज्यपाल ने आबकारी नीति के कार्यान्वयन में ‘संबंधित अधिकारियों की ओर से की गई कथित गंभीर चूक’ को देखते हुए निर्णय लिया है, जिसमें ‘निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को निविदा बाद लाभ प्रदान करना’ शामिल है. उपराज्यपाल सक्सेना ने सतर्कता निदेशालय (डीओवी) की ओर से दायर एक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है. गौरतलब है कि उपराज्यपाल ने आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश पहले ही कर दी है. दरअसल, 17 नवंबर 2021 को लागू की गई नयी आबकारी नीति के तहत 32 क्षेत्रों में विभाजित शहर की 849 शराब की दुकानों के लिए निजी फर्मों को खुदरा लाइसेंस जारी किए गए थे.

बैजल के बदले रुख पर सिसोदिया ने उठाए सवाल

शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बैजल ने अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानों को खोलने पर अपना रुख बदला, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. आरोपों पर फिलहाल बैजल की प्रतिक्रिया नहीं आई है. अरविंद केजरीवाल नीत सरकार ने जब नयी आबकारी नीति तैयार की, बैजल उस वक्त दिल्ली के उपराज्यपाल थे. यह नीति 17 नवंबर 2021 को लागू की गई थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अब इस नीति को वापस ले लिया है.

सरकार पुरानी आबकारी नीति के तहत एक सितंबर से शराब की दुकानों को खोलने की तैयारी कर रही है. आबकारी विभाग का भी प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा, ‘‘नयी नीति के तहत अनधिकृत इलाकों समेत पूरी दिल्ली में 849 दुकान खोले जाने थे. उपराज्यपाल ने प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई और उसे मंजूरी दे दी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि, 15 नवंबर को नीति लागू होने से दो दिन पहले बैजल ने अपना रुख बदल दिया और एक शर्त ले आए कि अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानों को खोलने के लिये दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की अनुमति आवश्यक होगी.

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन की पत्नी को मिली अंतरिम जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के रुख में इस बदलाव के कारण अनधिकृत क्षेत्रों में दुकानें नहीं खुल सकीं और सरकार को हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ. दूसरी तरफ जो दुकानें खुलीं उन्हें काफी आमदनी हुई.’’ जांच के लिए सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को पत्र लिखने वाले सिसोदिया ने कहा कि एजेंसी को इस बात की जांच करनी चाहिए कि बैजल ने रातों-रात आबकारी नीति में बदलाव क्यों किया और उनसे यह भी पूछा जाए कि उन्होंने किसके दबाव में कुछ शराब लाइसेंसधारकों को कथित रूप से वित्तीय लाभ दिया. 

अरविंद केजरीवाल नीत सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप सरकार अपनी आबकारी नीति में अनियमितताओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है और बैजल को ‘बलि का बकरा’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा कि सिसोदिया अब तक चुप क्यों रहे. उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया. 

Delhi Corona Update: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 2000 से अधिक कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
नई EV पॉलिसी 2026 के बाद दिल्ली में होंगे क्या-क्या बदलाव, कैसे होगा फायदा? जानें सबकुछ
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी कर्मचारी की जमानत रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी कर्मचारी की जमानत रद्द

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget