एक्सप्लोरर

Nepal Protests: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच दिल्ली सरकार ने स्थगित की ये सेवा, क्या कुछ कहा?

पड़ोसी देश नेपाल में लगातार तीसरे दिन बुधवार (10 सितंबर) को प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने लग्जरी हिल्टन होटल को आग के हवाले कर दिया. इस बीच डीटीसी बस सेवा स्थगित कर दी गई है.

पड़ोसी देश नेपाल में छात्रों (Gen Z) के प्रदर्शनों के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली से काठमांडू के बीच संचालित इंटरनेशनल बस सेवा स्थगित कर दी है.

एक अधिकारी ने बताया कि, ‘‘बस सेवा स्थगित की जा रही है. दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा के नाम से जानी जाने वाली यह सेवा भारत और नेपाल के बीच मज़बूत संबंधों का प्रतीक है और यात्रियों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है. हम इसे अभी स्थगित कर रहे हैं और स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू करेंगे.’’

कितना है किराया?

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा. यह बस 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसका किराया 2,800 रुपये है.

यह सप्ताह में छह दिन चलती है, जिसमें डीटीसी बसें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और नेपाल की मंजुश्री यातायात बसें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलती हैं.

डीटीसी इस मार्ग के लिए वोल्वो बसों का संचालन करती है, जबकि मंजुश्री यातायात मार्को पोलो बसों का उपयोग करती है.

शीर्ष नेताओं पर निशाना

नेपाल में छात्रों के नेतृत्व में ‘प्रदर्शन’ हो रहा है. यह व्यापक आंदोलन में बदल चुका है. आज ही भीड़ ने काठमांडू में चर्चित हिल्टन होटल को आग के हवाल कर दिया. इस होटल का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने किया था. आगजनी का वीडियो वायरल है.

युवाओं ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उग्र प्रदर्शन किया. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल समेत कई शीर्ष नेताओं के आवासों पर हमला किया. प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया और संसद के साथ-साथ कई बड़े नेताओं के घरों को आग लगा दी.

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारी विरोध के चलते पद से इस्तीफा दे दिया. प्रदर्शन के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget