एक्सप्लोरर

JNU प्रशासन ने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांग मानी, अकाउंट में ट्रांसफर की गई हॉस्टल फैलोशिप

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों के अकाउंट में हॉस्टल फैलोशिप ट्रांसफर कर दी गई है. इसके साथ ही जेएनयू प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को मान लिया है.

JNU Student Hostel Fellowship: देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पिछले कई दिनों से छात्र अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रहे थे. इसमें छात्र हॉस्टल फैलोशिप (Hostel Fellowship) दिए जाने, पढ़ाई से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर अपना विरोध जता रहे थे. जिसको लेकर आखिरकार जेएनयू प्रशासन ने सभी मांगों को मान लिया है और छात्रों ने 20 दिनों के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है.

जेएनयू में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के कार्यकर्ता JNU के मुख्य गेट पर सत्याग्रह पर बैठे हुए थे. मंगलवार देर रात 12 बजे प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया जिसके बाद JNU का मुख्य द्वार खुल गया है. पहले केवल पैदल जाने के लिए ये रास्ता खुला हुआ था और इस दौरान लगातार छात्र हॉस्टल फैलोशिप दिए जाने समेत मैस के सफाई कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से नहीं मिल रहे वेतन, हॉस्टल के रेनोवेशन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी छात्रों को किताबें नहीं दी जा रही जैसे मुद्दों को लेकर अपना विरोध जता रहे थे.

छात्रों ने सत्याग्रह आंदोलन लिया वापस

जेएनयू में एबीवीपी छात्र संगठन के अध्यक्ष रोहित कुमार ने एबीपी न्यूज को बताया पिछले 20 दिनों से छात्रों द्वारा चल रहे सत्याग्रह अब खत्म हो गया है. JNU प्रशासन ने हमारी सभी मांगो को मान लिया है. अकैडमिक सेशन शुरू होने के बाद भी नया अकैडमिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया था. जिसकी वजह से छात्रों को लाइब्रेरी से किताबें नहीं मिल पा रहीं थी लेकिन अब JNU प्रशासन ने नया अकैडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि JNU प्रशासन की तरफ से लगातार एक समिति हमारे पास भेजी गई थी, जिसके बाद चौथी दौरे की बातचीत करते हुए हमारी सभी मांगों को प्रशासन ने मान लिया. जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से छात्रों द्वारा 20 दिनों से चल रहे सत्याग्रह आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है.

जेएनयू के 700 से ज्यादा छात्रों की हॉस्टल फैलोशिप ट्रांसफर

रोहित ने बताया कि प्रशासन ने हमारे आंदोलन के बाद 700 से ज्यादा छात्रों की हॉस्टल फैलोशिप ट्रांसफर करा दी है. अगले 3 दिन में 1000 और छात्रों की फेलोशिप ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसके साथ ही जेएनयू में 3 बड़े हॉस्टल जिसमें झेलम, साबरमती, नर्मदा जिनकी हालत जर्जर बनी हुई है. उनके रिनोवेशन का काम भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा और बाकी अन्य हॉस्टल को भी जल्द ही रिनोवट किया जाएगा. इन सभी मांगो को लेकर प्रशासन ने हमें लिखित में आश्वासन दिया है.

AAP Vs LG: 'ऐसे और निजी हमले किए जाएं तो हैरानी नहीं होगी', दिल्ली के एलजी का CM पर पलटवार

BJP Leader Shot Dead: गुरुग्राम में बदमाश बेखौफ, बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट...'
पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट है'
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, 'मेरा अनुमान...'
INDIA गठबंधन की रैली पर कपिल सिब्बल बोले, 'चप्पा-चप्पा भरा था'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget