एक्सप्लोरर

Delhi News: महंगाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

Delhi News: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Congress Protest Over Infaltion In Delhi: महंगाई के बढ़ते ग्राफ और पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के जंतर मंतर (Jantar Mantar) में गुरुवार को कांग्रेस (Congress) ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chaudhary), वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler), पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के नेशनल चेयरमैन उदित राज (Udit Raj) और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभ्रांश राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार (Modi Government) पर गरीब विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए सिलेंडर लेकर जमकर निशाना साधा.

उदित राज ने सरकार को ऐसे घेरा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभ्रांश राय ने विरोध-प्रदर्शन के दरौान पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मांग की है कि बीते दो हफ्ते से ज्यादा दिनों में पेट्रोल और डीजल की 10 रुपये से ज्यादा बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए. उन्होंने कहा कि हर रोज सुबह की पहली किरण के साथ महंगाई की लग रहे झटके को रोके जाएं. वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने  भी बीजेपी पर हमला बोला.


Delhi News: महंगाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

उन्होंने ने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस पर हमला ना करके गांधी परिवार पर व्यक्तिगत हमला करती है. उसे पता है कि गांधी देश में करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं. गांधी नाम को खत्म कर बीजेपी अपने राजनीतिक और धार्मिक एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती है. मोदी सरकार को महंगाई की तनिक भी परवाह नहीं और पीएम मोदी तानाशाही प्रवृति को अपना चुके हैं.

Delhi News: मीट बैन के मुद्दे पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने तीनों निगमों के मेयर को जारी किया नोटिस, मांगा ये जवाब

लखनऊ में भी कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार से किए सवाल

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने लखनऊ पार्टी के दफ्तर से प्रेस कान्फ्रेंस कर मोदी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि 62 करोड़ अन्नदाताओं को टैक्स के बोझ के तले दबाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि रोज सुबह प्रधानमंत्री तेल की कीमतों में वृद्धी करके देश वासियों को गुड मार्निंग मैसेज भेजते हैं. पिछले 16 दिनों में इनके दामों में 14 बार बढ़ोतरी की गई है.

Delhi News: दिल्ली में आज हो सकती है कैब-ऑटो की दिक्कत, CNG की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे ड्राइवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget