एक्सप्लोरर

Delhi News: अब दिल्ली जल बोर्ड करेगा सील बंद मिनरल वाटर की सप्लाई, आम लोगों के लिए जल्द तय होगा रेट

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड ने दक्षिणी दिल्ली में मिनरल वाटर बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत की जिसके बाद अब रोजाना हजारों घरों तक मिनरल वाटर पहुंच सकेगा.

Delhi Jal Board Mineral water Plant: दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने दक्षिणी दिल्ली में मिनरल वाटर बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत की जिसके बाद अब रोजाना हजारों घरों तक मिनरल वाटर पहुंच सकेगा. यह प्लांट दक्षिणी दिल्ली के सादिक नगर में शुरू किया गया. यहां से रोजाना 1000 से 9000 बोतल मिनरल वाटर की भरी जा सकेंगी. यह प्लांट तीन शिफ्ट में काम करेगा. ट्रीटमेंट प्लांट से मिनरल वाटर की बोतलें भरने के बाद जल सुविधा केंद्र के जरिए आम जनता तक पहुंचाई जाएंगी. दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक इस प्लांट पर पानी की क्वालिटी बीआईएस स्टैंडर्ड के मानकों से भी बेहतर होगी.

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने दक्षिण दिल्ली के सादिक नगर में इस मिनरल वॉटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि इस बॉटलिंग प्लांट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऑटोमेटिक तरीके से पानी को पीने लायक बनाकर बोतल में भरा जाएगा और फिर जल सुविधा केंद्र के जरिए पानी की बोतले आम जनता तक पहुंचाई जाएंगी.  इससे रोजाना हजारों घरों की प्यास बुझाई जा सकेगी.

एक शिफ्ट में 3000 बोतलों को पैक किया जाएगा

इतना ही नहीं इस बॉटलिंग प्लांट से कोई संस्थान या आम व्यक्ति भी पानी की बोतलों के लिए बड़े ऑर्डर दे सकता है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह प्लांट तीन शिफ्ट में काम करेगा और हर एक शिफ्ट में 3000 बोतलों को पैक किया जाएगा. जिससे कि रोजाना करीब 9000 पानी की बोतल भरने की क्षमता इस प्लांट की है. इसके साथ ही इस प्लांट पर बोतल भरने के लिए जो पानी सप्लाई किया जा रहा है उसमें वेस्ट होने वाले पानी को भी दोबारा रीसायकलिंग कर के प्रयोग में लाया जा रहा है, ताकि पानी की बर्बादी बिल्कुल भी ना हो.

आम लोगों के लिये दाम निर्धारित किया जाएगा

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के लोगों को पीने के पानी की कोई परेशानी ना हो. फिलहाल लोग लोकल वेंडर से पीने के पानी की बोतलें खरीदते हैं जिसकी क्वालिटी के बारे में किसी को पता नहीं होता है. अब दिल्ली जल बोर्ड के इस बोटलिंग प्लांट से गंगा का निर्मल और मिनरल युक्त पानी सप्लाई किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता और क्वालिटी को लैबोरेटरी द्वारा नियमित तौर पर चेक किया जाता रहेगा. साथ ही इन पानी की बोतलों की कीमत भी दिल्ली जल बोर्ड ही निर्धारित करेगा. ताकि आम लोगों को सही कीमत पर बाजार से बेहतर पानी उपलब्ध कराया जा सके.

1,000 लो फ्लोर बसों के मामले में CBI के पास शिकायत पहुंचने पर AAP ने पूछा- बसें खरीदी नहीं तो करप्शन कहां हुआ?

LG की सीबीआई जांच की सिफारिश पर दिल्ली सरकार ने दिया जवाब, कहा- कभी खरीदी ही नहीं बसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget