एक्सप्लोरर

1,000 लो फ्लोर बसों के मामले में CBI के पास शिकायत पहुंचने पर AAP ने पूछा- बसें खरीदी नहीं तो करप्शन कहां हुआ?

1,000 लो फ्लोर बसों के मामले में CBI के पास शिकायत पहुंचने पर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर जुबानी हमला बोला है.

DTC Bus News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद पर आई शिकायत को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के पास भेजने के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने जुबानी हमला बोला है. ग्रेटर कैलाश से विधायक और AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में दिल्ली के  उपराज्यपाल लगभग रोज सुबह उठ कर अपनी ही दिल्ली सरकार के खिलाफ मीडिया में अखबारों में दे रहे हैं. ये कैसे उपराज्यपाल हैं जो रोज दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ निशाना साधते हैं.

लो फ्लोर बसों के मामले पर भारद्वाद ने कहा कि इस मामले में एक भी बस नही खरीदी गई, एक भी पेमेंट नही की गई।  LG कोई प्राइवेट आदमी नही है, वो सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति हैं. मैं AAPको ये कहने आया हूं आज कि इस मामले में सीबीआई जांच करवा लीजिए. हम नहीं, एलजी सीबीआई इंक्वायरी से भाग रहे हैं. AAP नेता ने दावा किया कि अपने ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने के लिए उपराज्यपाल ने ऐसे काम कर रहे हैं.

DTC Low Floor Bus: क्या है हजार लो फ्लोर DTC बसों की नई शिकायत का मामला, जिसको LG ने सीबीआई के पास भेजा

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के समय खादी अध्यक्ष रहे सक्सेना ने अपने पुराने नोटों को नए नोटों से बदला.  दूसरा आरोप खादी उद्योग में अपनी बेटी को काम दे दिया. इसकी जांच तक नही करवाई. AAP नेता ने आरोप लगाया कि करीब 4 हजार कारीगरों में से केवल 1 हजार को पैसे दिए गए वो भी कैश में. 

इज्जत बचेगी नहीं - सौरभ भारद्वाज
आप नेता ने कहा- हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी आप वर्कर को कैश में पैसे दे रहे हैं ये सही कैसे है. आप अपनी बेटी को उच्च पद दे रहे हैं. नोटबंदी में गलत तरह से नए नोट हासिल कर रहे हैं. इनके जवाब तो आपको देने होंगे.

आप प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तो सीना ठोक के कह रहे हैं कि कराओ इंक्वायरी , सीबीआई की , ED की किसी से भी करा लो. वहीं MCD सीटों को कम करने पर सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि किसी पंडित ने बताया है 250 सीट करने हैं ? तमाम बाबूओं को लगा रखा है इस प्रक्रिया में, करोड़ों खर्च कर रहे हैं, ये सब इसलिए क्योंकि बीजेपी हार रही थी, कितनी भी इज्जत बचा लो , आप सोच रहे हैं थोड़ा और वक्त मिल जाएगा तो जीत जाओगे, ऐसा नहीं है आप पहले भी हार रहे थे और ऐसा करने के बाद भी हारोगे ही.

दिल्ली में 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में हुए करप्शन पर LG का सख्त एक्शन, CBI को शिकायत भेजने की दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget