एक्सप्लोरर

Delhi Jal Board: दिल्ली में अब ऑनलाइन ले सकेंगे पानी का कनेक्शन, जल बोर्ड ने 20 सेवाओं को किया फेसलेस

दिल्ली जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराया जाएगा. दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए 49 रिक्त पदों को भरने के लिए भी मंजूरी दे दी है.

Delhi Jal Board: दिल्ली में अब लोगों को पानी और सीवर के नए कनेक्शन, पानी के टैंकर या अपने पानी के मीटर की जांच कराने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. दरअसल, परिवहन विभाग के बाद अब सरकार दिल्ली जल बोर्ड की 20 सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रही है.

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पानी की बिलिंग प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही इसे और पारदर्शी बनाने के लिए जोनल राजस्व कार्यालयों की सभी सेवाओं को ऑनलाइन एम-सेवा ऐप में माइग्रेट किया जाएगा.

दिल्ली जल बोर्ड ने 49 रिक्त पदों को भरने के लिए दी मंजूरी

इसके साथ-साथ जल बोर्ड की अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराया जाएगा. दिल्ली जल बोर्ड ने इसके लिए 49 रिक्त पदों को भरने के लिए भी मंजूरी दे दी है. इसमें इंजीनियर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल है. दिल्ली जल बोर्ड ने यूपीएससी से नियुक्त किए जाने वाले असिस्टेंट इंजीनियर्स के 40 पदों को भी मंजूरी दी.

जल बोर्ड की सारी सेवाएं अब फेसलेस होगी: सत्येंद्र जैन 

जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की सारी सेवाएं अब फेसलेस होगी. उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपने सभी समस्याओं के समाधान और दिल्ली जल बोर्ड की सारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पोर्टल्स का उपयोग करें. दिल्ली जल बोर्ड की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है. अब ज़ोनल राजस्व कार्यालय को योजनाबद्ध तरीके से बंद कर सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी. दिल्ली जल बोर्ड उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधा प्रणाली को समझाने के लिए अपने विभिन्न कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाएगी.

जल मंत्री ने दिए एक बैकएंड पोर्टल बनाने के भी निर्देश

दिल्ली जल बोर्ड के सभी उपभोक्ता उपरोक्त सेवाओं के लिए केवल दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट www-djb.gov.in या एमसेवा मोबाइल एप्लिकेशन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण कर सकते हैं. इसके साथ ही जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने डीजेबी के अधिकारियों को एक बैकएंड पोर्टल बनाने के निर्देश दिए, जिसमें तस्वीरों के विवरण के साथ बिलिंग हिस्ट्री, उसके साथ-साथ जेडआरओ द्वारा किए गए परिवर्तन भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. इसकी निगरानी दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.

ये सेवाएं होंगी ऑनलाइन...

  • नए पानी/सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन
  • अनाधिकृत पानी कनेक्शनों के लिए आवेदन
  • म्यूटेशन के लिए आवेदन
  • कनेक्शन बंद करने के लिए आवेदन
  • पुनः कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन
  • वर्षा जल संचयन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन
  • डीजेबी वाटर टैंकर के लिए आवेदन
  • बोरवेल अनुमति के लिए आवेदन
  • पता सुधार के लिए आवेदन
  • पानी/सीवर बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत
  • सीवर कनेक्शन एवं अन्य सेवाओं के लिए आवेदन (मौजूदा कनेक्शन धारक के लिए )
  • वर्षा जल संचयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करना
  • बिल देखें/प्रिंट करें
  • शेष राशि और अंतिम रसीद देखें
  • आवेदन की स्थिति को ट्रैक करें
  • सरकारी आवासों के संबंध में कोई बकाया न होने पर एनओसी पत्र जारी करने का अनुरोध
  • श्रेणी परिवर्तन के लिए अनुरोध
  • परीक्षण मीटर के लिए अनुरोध
  • पुराने जल कनेक्शन बदलने की अनुमति
  • वर्षा जल संचयन संरचना के संबंध में सूचना

ये भी पढ़ें-

Weather Update: दिल्ली समेत तमाम राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम, पंजाब, हरियाणा में चल सकती है शीत लहर

Mamata Banerjee Delhi Visit: आज सोनिया गांधी से मिल सकती हैं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता पर बातचीत होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget