एक्सप्लोरर

Delhi News: फ्लाइट में सवार शख्स ने किया ट्वीट, पहुंचा जेल; जानें पूरा मामला

Delhi: दिल्ली (Delhi)  के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर फ्लाइट में सवार एक हवाई यात्री ने फ्लाइट हाईजैक के बारे में ट्वीट कर दिया. जानिए फिर क्या हुआ.

Delhi News: दिल्ली (Delhi)  के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport)  पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब फ्लाइट में सवार एक हवाई यात्री ने फ्लाइट के हाईजैक किए जाने के बारे में ट्वीट कर दिया. मामला दुबई से जयपुर जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट नम्बर SG-58 का है. इस फ्लाइट को जयपुर (Jaipur) के खराब मौसम की वजह से डायवर्ट कर के दिल्ली लैंड कराया गया था. 

फ्लाइट हाईजैक का ट्वीट करने पर हवाई यात्री को फ्लाइट से उतारा
दरसल, ये मामला 25 जनवरी का है. दुबई से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 25 जनवरी को सुबह 9:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. जो क्लियरेंस मिलने के बाद 1 बजकर 40 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी. लेकिन इसी दौरान फ्लाइट में सवार एक हवाई यात्री ने फ्लाइट के अपहरण होने का मैसेज ट्वीट किया. इस बात की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए. इसके बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी और सुरक्षाकर्मियों ने उस हवाई यात्री को फ्लाइट से उतार कर उसके सामानों की जांच की. उसके बाद उस फ्लाइट की भी चेकिंग की गई. लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाए जाने के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस दे दिया गया.

आरोपी हवाई यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं फ्लाइट हाईजैक के बारे में ट्वीट करने वाले आरोपी हवाई यात्री को इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी हवाई यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मोती सिंह राठौर के रूप में हुई है. ये राजस्थान के नागौर का रहने वाला है. 

Delhi Water Supply: अगले 3 दिन पानी की रहेगी किल्लत, इन इलाकों में हो सकती है मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
LPG संकट: दिल्ली के 'मोती महल' में 40 साल बाद लौटी कोयले की आंच, ऐसे पक रहा बटर चिकन
LPG संकट: दिल्ली के 'मोती महल' में 40 साल बाद लौटी कोयले की आंच, ऐसे पक रहा बटर चिकन
Delhi News: खाने का लालच देकर खजूरी खास से 8 महीने के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 2 दिन में खोज निकाला
दिल्ली: खाने का लालच देकर खजूरी खास से 8 महीने के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 2 दिन में खोज निकाला
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget