एक्सप्लोरर

दिल्ली में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानिए कब तक है हीटवेव की चेतावनी?

Delhi Weather: दिल्ली में IMD ने गर्मी के असर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और हीटवेव की चेतावनी दी है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है.

Delhi Heat Wave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में गर्मी के असर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और आगामी मंगलवार तक हीटवेव की चेतावनी दी है. दिल्ली में मंगलवार तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बुधवार को तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 

IMD ने अपने अप्रैल से जून तक के मौसम पूर्वानुमान में दिल्ली में वर्षा की कमी की संभावना जताई थी. इसके अलावा, इस दौरान हीटवेव के दिन भी सामान्य से अधिक हो सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति रही है, और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान देखा गया है.

रविवार को दिल्ली के सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके साथ ही, अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है. इस दौरान, दिल्ली के अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी रहने की संभावना है और तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा.

येलो अलर्ट का क्या मतलब है?

IMD द्वारा जारी येलो अलर्ट का मतलब है कि गर्मी आम जनता के लिए सहनीय हो सकती है, लेकिन यह विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोगों से पीड़ित लोगों के लिए मध्यम स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकती है. ऐसे में इन उपायों को अपनाना जरूरी है:

हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें.

सिर को ढकने के लिए कपड़ा, हैट या छाता का इस्तेमाल करें.

गर्मी से बचने के लिए सूर्य के सीधे संपर्क से बचें.

किसे  हीटवेव कहा जाएगा?

मौसम विभाग के अनुसार, अगर किसी दिन दो लगातार दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो उसे हीटवेव कहा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: BJP Foundation Day: 45 साल का सफर पूरा, 15 राज्यों में अपना सीएम, बिहार में क्यों है नेतृत्व का संकट?

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले- अब मोदी सरकार का अंत तय
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले- अब मोदी सरकार का अंत तय
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget