एक्सप्लोरर

Delhi Gurugram Expressway: भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन, इन रूट से जाएं

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर आज बुधवार को भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग के समर्थन में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के सदस्यों के विरोध मार्च के कारण लंबा जाम लग गया है.

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग के समर्थन में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के सदस्यों ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया. अहीर रेजिमेंट की मांग के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा से हीरो होंडा चौक की ओर मार्च शुरू करने के बाद गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे से भारी ट्रैफिक जाम रहा.

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर विरोध कर रहे अहीर रेजिमेंट मोर्चा के सदस्य एक महीने से भी अधिक समय से विरोध कर रहे हैं. इन सदस्यों को बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक और मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव सहित अहीर नेताओं का समर्थन मिला है.

केंद्र सरकार पर पांच साल पहले किए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने खेड़की दौला टोल प्लाजा से विरोध प्रदर्शन शुरू किया. वहीं इस प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर ट्रैफिक डायवर्ट कर रही है. हालांकि विरोध प्रदर्शन के चलते सोहना रोड तक भारी ट्रैफिक जाम लग गया. इस प्रदर्शन की वजह से ओला और उबर कैब ड्राइवर भी कथित तौर पर बुकिंग नहीं ले रहे हैं.

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रूटों का इस्तेमाल कर सफर बनाएं आसान

इन रूट से निकलें

इस प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए ट्रैफिक शेड्यूल में हल्के वाहनों ही निकल सकेंगे. इसके साथ ही इन रूट पर बसों को निकलने की अनुमति नहीं है. हैवी वाहन की आज बुधवार को पूरे दिन NH 48 पर एंट्री बंद रहेगी. जयपुर से दिल्ली आने वाले वाहनों को खेरकी धौल टोल प्लाजा से पहले ही साउथ पेरीफेरल रोड पीआर से होकर निकाला जा रहा है. वहीं जयपुर से आने वाले भारी गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए फरीदाबाद से केएमपी एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget