एक्सप्लोरर

दिल्ली में EWS कोटे के बच्चों के एडमिशन की कल पहली लॉटरी, सरकार ने की खास तैयारी

Delhi EWS Admission 2025: दिल्ली सरकार 5 मार्च को EWS कोटे के तहत दाखिले के लिए लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन करेगी. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार हर प्रक्रिया को पारदर्शी बना रही है.

Delhi Lottery School Admissions: दिल्ली सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत दाखिले के लिए 5 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन करेगी. यह लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से अभिभावकों और मीडिया की मौजूदगी में संपन्न होगी. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है. इसी कड़ी में पहली लॉटरी 5 मार्च को दोपहर 2:30 बजे शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल, ओल्ड सेक्रेटेरिएट में निकाली जाएगी.

अभिभावक खुद देख सकेंगे लॉटरी प्रक्रिया

आशीष सूद ने कहा कि सरकार हर प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. लॉटरी प्रक्रिया को कोई भी अभिभावक प्रत्यक्ष रूप से देख सकता है. अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्थान की सीमित उपलब्धता के कारण, कई टीवी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी ताकि सभी को प्रक्रिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके.

शिक्षा में पारदर्शिता और सुशासन पर जोर
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रयासों का असर जल्द ही नजर आएगा.

ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिले क्यों जरूरी?

दिल्ली में निजी स्कूलों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित वर्ग (DG) के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं. इन दाखिलों को लेकर कई बार अनियमितताओं और धांधली की शिकायतें सामने आती हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और हर योग्य बच्चे को समान अवसर मिले.

क्या है प्रक्रिया?

• दिल्ली सरकार ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए इन दाखिलों का चयन करती है.

• लॉटरी पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और रैंडम आधार पर निकाली जाती है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.

• चयनित बच्चों की सूची सरकार की वेबसाइट पर भी सार्वजनिक की जाती है.

सरकार की यह पहल क्यों अहम है?

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पिछले कुछ वर्षों में कई अहम पहलें रही हैं. सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा, शिक्षकों की ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लासरूम और रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही, ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के दाखिलों में पूरी पारदर्शिता लाने की यह पहल हजारों जरूरतमंद बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी. अब देखने वाली बात होगी कि सरकार की इस पारदर्शी प्रक्रिया से निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस दाखिले कितने प्रभावी तरीके से हो पाते हैं और यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कितनी मददगार साबित होती है.

इसे भी पढ़ें: क्या DU में पढ़ाए जाएंगे मनुस्मृति और बाबरनामा? कुलपति ने साफ किया रुख, abp न्यूज़ की खबर पर मुहर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget