एक्सप्लोरर

दिल्ली के स्कूलों में चलेगा मां यमुना स्वच्छता अभियान, प्रवेश वर्मा बोले- आंदोलन से जुड़ेंगे बच्चे

Delhi News: दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए एक बड़ी पहल करते हुए राजधानी के स्कूलों में मां यमुना स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.

Maa Yamuna Cleanliness Campaign: दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए एक बड़ी पहल करते हुए राजधानी के स्कूलों में “मां यमुना स्वच्छता अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है. इस अभियान की पहल दिल्ली सरकार के जल विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने की है. उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर इस विशेष अभियान को दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू करने का आग्रह किया है.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यमुना नदी के महत्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता आंदोलन से जोड़ना है. मंत्री ने कहा कि अगर यमुना को सच में पुनर्जीवित करना है तो यह एक जन आंदोलन बनाना होगा, जिसमें खासकर बच्चों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. बच्चे न केवल जागरूकता का संदेश फैलाएंगे, बल्कि भविष्य के लिए एक संवेदनशील समाज भी तैयार करेंगे.

“मां यमुना स्वच्छता अभियान” के तहत दिल्ली के स्कूलों में बच्चों से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां करवाई जाएंगी. इसमें निबंध लेखन, चित्रकला और पेंटिंग भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा और जागरूकता वॉक और वार्षिक उत्सवों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. खास बात यह है कि यह सभी गतिविधियां यमुना स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किए जाएंगे.

इस मौके पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की जीवन रेखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए हम ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ के जरिये बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जोड़ रहे हैं. अगर हम आज अपने बच्चों को नदी और पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं तो कल वे जागरूक नागरिक बनकर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यमुना की स्वच्छता के बिना दिल्ली का भविष्य अधूरा है.”

दिल्ली जल बोर्ड इस पहल के तहत शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर स्कूलों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, जागरूकता सामग्री और अन्य संसाधनों का सहयोग प्रदान करेगा. स्कूलों को सलाह दी जाएगी कि वे इन गतिविधियों को अपने स्कूल कैलेंडर में शामिल करें और छात्रों को प्रेरित करें कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाएं.

सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली के लाखों बच्चे न केवल खुद जागरूक बनेंगे, बल्कि अपने परिवार और आस-पड़ोस में भी स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश प्रसारित करेंगे. “मां यमुना स्वच्छता अभियान” दिल्ली में एक नई सोच और एक नया बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

इसे भी पढ़ें: 'कहां गई जादू की छड़ी...', दिल्ली में पॉल्यूशन को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर भड़के सौरभ भारद्वाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget